Monday, December 8, 2025
Homeखेल4 ओवर में लुटा दिए 76 रन, जोफ्रा आर्चर ने फेंका IPL...

4 ओवर में लुटा दिए 76 रन, जोफ्रा आर्चर ने फेंका IPL इतिहास का सबसे महंगा स्पेल

जस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जोफ्रा आर्चर आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले पहले गेंदबाज बनगए हैं।

-

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के टूर्नामेंट मैं पहला मुकाबला कल 22 मार्च को खेला गया था जिसके बाद आज 23 मार्च को रविवार के दिन इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया है जहां पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जोफ्रा आर्चर आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले पहले गेंदबाज बनगए हैं।

जोफ्रा आर्चर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में ही जोफ्रा आर्चर ने सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2025 में अपने पहले ही मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन लुटा दिए। इसी के साथ जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

तोड़ दिया मोहित शर्मा का रिकॉर्ड

इससे पहले यह रिकॉर्ड आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ था क्योंकि आईपीएल 2024 के टूर्नामेंट में मोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात के लिए खेलते हुए चार ओवर में 73 रन दे दिए थे। उस दौरान मोहित शर्मा आईपीएल में सबसे महंगा आईपीएल खेलने वाले पहले गेंदबाज थे। लेकिन आईपीएल 2025 के दूसरे ही मुकाबले में मोहित शर्मा के इस रिकार्ड को जोफ्रा आर्चर ने तोड़ दिया है अब जोफ्रा आर्चर के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है।

Read More-कोहली से मिलने के लिए फैन ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, LIVE मैच में मैदान में घुसकर छुए पैर और लगाया गले, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts