HomeखेलSarfaraz Khan के समर्थन में उतरे Irfan Pathan? शेयर किया ‘रहस्यमयी ट्वीट’

Sarfaraz Khan के समर्थन में उतरे Irfan Pathan? शेयर किया ‘रहस्यमयी ट्वीट’

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल ट्वीट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की बात कह रहे हैं।

-

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। सरफराज खान की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बहुत ही ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद भी भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्टर्स ने सरफराज खान को टीम इंडिया में मौका नहीं दिया है। आपको बता दें कि इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल ट्वीट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की बात कह रहे हैं।

इरफान पठान ने किया ट्वीट

आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने ट्विटर हैंडल से अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘मैं उत्तर जानता हूं और पहले भी उसके बारे में बात कर चुका हूं लेकिन आप लोगों से अब सुनना पसंद करूंगा.’ इस समय टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। कई लोग इरफान पठान के इस ट्वीट को सरफराज खान के साथ जोड़ रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि सरफराज खान को लेकर इरफान पठान ने ट्वीट किया है।

इरफान पठान का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रहा है शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि इरफान पठान ने भले ही आई पी एल 2023 के सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन इन्होंने रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बहुत ही ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया है। सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था। सरफराज खान ने 92.66 की ओसत से इस सीजन में 556 रन बनाए हैं।

Read More-UP में बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, STF ने 1.25 लाख के इनामी को किया ढेर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts