Virat Kohli इन दिनों मैदान से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विराट अपने बेटे अकाय के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह बेटे को पीठ पर बैठाए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने अकाय को गोद में लिया हुआ है। तस्वीरें किसी पार्क या खुले गार्डन की लग रही हैं। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि ये तस्वीरें कब और कहां की हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये तस्वीरें लंदन की हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं विराट और अनुष्का
विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी Anushka Sharma हमेशा अपने बच्चों की निजता को प्राथमिकता देते रहे हैं। यही वजह है कि वायरल तस्वीरों में अकाय का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इससे पहले भी दोनों ने अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय को कैमरों और सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखने की अपील की है। फैंस भी इस फैसले का सम्मान करते हैं। वायरल तस्वीरों में विराट साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं और परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताते दिखाई दे रहे हैं।
VIRAT KOHLI WITH HIS SON AKAAY. ❤️🥹
– Beautiful pictures of the Day! pic.twitter.com/VBy48OyTYq
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 16, 2026
चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हैं कोहली
विराट कोहली (Virat Kohli) चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि वह इंग्लैंड दौरे पर वापसी कर सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से व्हाइट बॉल सीरीज की शुरुआत होगी। पहले पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। टीम इंडिया और फैंस को उम्मीद है कि कोहली पूरी तरह फिट होकर इस अहम दौरे में वापसी करेंगे।
आईपीएल 2026 में शानदार रहा विराट का प्रदर्शन
हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला खूब चला था। उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए और अपनी टीम को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पूरे सीजन में उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.84 रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए। विराट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। अब फैंस को उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का इंतजार है।
Read More-खान सर-रोशन आनंद विवाद में कूदे Alakh Pandey, बोले- ‘सच सामने आए, लेकिन हम खान सर के..’
