Tuesday, February 10, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के बाद श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलेगी Team India, आज कैसा...

पाकिस्तान के बाद श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलेगी Team India, आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

आज सुपर 4 में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका क्रिकेट टीम से होने जा रहा है। श्रीलंका और भारत का मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

-

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में अब सिर्फ चार टीमों के बीच खिताबी जंग खेली जा रही है। नेपाल और अफगानिस्तान एशिया कप 2023 से बाहर हो गई है। इसके बाद एशिया कप 2023 में सुपर 4 के मैच खेले जा रहे हैं। आज सुपर 4 में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका क्रिकेट टीम से होने जा रहा है। श्रीलंका और भारत का मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

आज होगा श्रीलंका और भारत के बीच मुकाबला

भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर 4 में अभी तक एक मैच खेला है और उसे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 228 रनों से शानदार जीत हासिल की है। तो वहीं श्रीलंकाई टीम ने भी अभी तक एक में सुपर 4 में खेला है Ind vs SLजिसमें श्रीलंका ने बांग्लादेश को मात दी थी। श्रीलंका और भारत के लिए एशिया कप 2023 का यह मैच बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस मैच में जो भी टीम जीतेगी उसके चार अंक हो जाएंगे। इस कारण उसे टीम की राह फाइनल के लिए बहुत ही आसान हो जाएगी।

कैसा रहेगा कोलंबो में मौसम

भारत और पाकिस्तान के महा मुकाबला के लिए बारिश के कारण रिजर्व डे का आयोजन किया गया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान का मैच रिजर्व डे पर ही पूरा किया गया है। लेकिन भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं है। जिस कारण मैच का निर्णय आज 12 सितंबर को ही लिया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज Ind vs SLकोलंबो में 2 से लेकर 4 बजे तक बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन इसके बाद 7 बजे तक मौसम विभाग ने 50% तक बारिश की संभावना जताई है। लेकिन रात 10 बजे के बाद मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है जिस कारण रात 10 बजे के बाद बारिश मैच को प्रभावित कर सकती है।

Read More-अगर बारिश के कारण रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ Ind vs Pak का मैच, तो फाइनल में नहीं पहुंचेगी Team India?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts