Food Vastu Tips: घर में हमारे गलत रहन-सहन से गलत जगह पर बैठकर खाना खाने से वास्तु दोष लगा सकता है। ऐसी आदतें घर की सुख समृद्धि का नाश कर देती हैं। कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनके बारे में हमें जानना बहुत जरूरी माना गया है अगर हम इन गलतियों को बार-बार करते हैं तो कभी भी हमारे घर में सुख समृद्धि नहीं रहेगी और हमेशा दरिद्रता वास करती रहेगी। कुछ ऐसी जगह बताई गई है जहां पर बैठकर खाना खाने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
पूजा घर के पास
कभी भी गलती से पूजा घर के पास खाना नहीं खाना चाहिए। वहां बैठकर भोजन करने से देवी देवताओं का अपमान होता है और घर की खुशहाली खत्म हो जाती है। सुख समृद्धि खत्म होने लगती है।
मुख्य दरवाजे के पास
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के पास बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है। घर के मुख्य द्वार से ही देवी देवताओं का आगमन होता है।
गंदी जगह पर
भोजन को मां अन्नपूर्णा का प्रतीक माना गया है। इसीलिए खाना हमेशा साफ सुथरी जगह पर खाना चाहिए। खाना कभी भी गंदी जगह पर नहीं खाना चाहिए। घर के लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।
बेड पर बैठकर खाना
अगर आपको अपने घर में गरीबी लानी है तो बेड पर बैठकर खाना खा सकते है। कभी भी आपको बेड पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है।
किचन में चूल्हे के पास
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि किचन में चूल्हे के पास भी भोजन नहीं करना चाहिए। कई बार लोग गैस चूल्हे के पास ही बैठकर खाना खाने लगते हैं पर ऐसा नहीं होना चाहिए।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-बारिश में सांपों को भगाने के लिए घर में लगाएं ये पौधें, दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगे सांप
