Sunday, November 9, 2025

पूजा में अगरबत्ती जलाना माना जाता है शुभ या अशुभ? जाने इसके पीछे का कारण

Agarbatti Niyam: हिंदू धर्म में सुबह-शाम पूजा करना बहुत ही विशेष माना जाता है। पूजा करते समय धूपबत्ती और अगरबत्ती भी लगाना विशेष माना जाता है लेकिन कुछ लोग असमंजस में पड़ जाते हैं अगरबत्ती पूजा के समय लगाई जाती है या फिर नहीं लगाई जाती है। कोई दो अगरबत्ती जलता है तो कोई एक साथ पांच लेकिन क्या प्रभु के सामने अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है तो आइए आगे आर्टिकल में इसके बारे में जानते हैं।

अगरबत्ती जलाना होता है शुभ या अशुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा में अगर आप अगरबत्ती लगते हैं तो दो अगरबत्ती लगाना शुभ माना जाता है। अगर घर या कार्य स्थल पर कोई धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ हो रहा है तो 4 अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है। अगर आप पूजा पाठ में अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रखें कि वह टूटी हुई और गोली ना हो।

पूजा में बांस जलना शुभ नहीं माना जाता

लेकिन आपको बता दें पूजा स्थल पर बांस जलाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। क्योंकि बांस का इस्तेमाल केवल अर्थी बनाने में किया जाता है। साथ ही शादियों में मंडप भी बांस से ही बनाया जाता है ऐसे में अगर आप बांस से बनी अगरबत्ती जलाते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है। जितना हो सके उतना ही अगरबत्ती जलाने से बचे। अगर हिंदुओं को पुराण शास्त्रों की बात की जाए तो उसमें अगरबत्ती का कोई वर्णन नहीं है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मार्गी होने जा रहे शनि देव, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, झेलनी पड़ेगी आर्थिक तंगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles