Sani Gochar 2025: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष स्थान है। शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को क्रूर और आलसी ग्रह भी माना गया है। शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। शनि की महादशा और साढ़ेसाती बहुत ही खराब मानी जाती है अगर आप शनि की साडेसाती और महादशा से परेशान हो गए हैं तो कुछ ऐसे उपाय है जिनको हम आप कर ले।
शनि की साढ़ेसाती और महादशा से मिलेगा छुटकारा
शनि ग्रह के राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती मकर राशि से उतर गई और वृश्चिक व कर्क राशि के जातकों पर ढैय्या उतर गई है। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण, कुंभ राशि पर अंतिम चरण और मीन राशि के जातकों पर दूसरा चरण शुरू हो चुका है। जिन जातकों को शनि की महादशा खराब चल रही है उनको कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।
कर ले ये अचूक उपाय
शनि की महादशा या साढ़ेसाती से जिन जातकों पर है वह अगर मंदिर जाकर हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करते हैं तो लाभ मिलेगा।
-हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनि ग्रह का प्रभाव कम होता है।
-शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए और दीपक जलाना चाहिए।
-अगर कोई जातक ओम श शनिश्चराय नमः मंत्र का जब 108 बार करें तो शनि की महादशा से छुटकारा मिलता है।
-शनि की महादशा का प्रभाव कम करने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए।
-गरीबों को भोजन करवाना चाहिए और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
-काले तिल ,सरसों का तेल, उड़द की दाल,काले कपड़े और लोहे का समान दान करना चाहिए।
Read More-Astro Tips: पूजा घर में आज ही रख दें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी को झोली भरते नहीं लगेगी देर
