Monday, September 25, 2023

शनिवार के दिन कर ले उड़द की दाल से जुड़े ये अचूक टोटके, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Shaniwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव को मनाने के लिए शनिवार का दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं। सहदेव जिस व्यक्ति से प्रसन्न होते हैं उसे जीवन में तरक्की, सफलता की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन उड़द के दाल के कुछ टोटके बताए गए हैं जिनको करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार के कुछ अचूक उपाय

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार की रात अपने सिरहाने एक बर्तन में सरसों का तेल डालकर रख लें अगली सुबह से तेल में उड़द की दाल के गुलगुले बनाएं और गरीबों को खिलाएं। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार की शाम उड़द की दाल के कुछ दाने ले और पीपल के पेड़ के नीचे रख दे और पीछे मुड़कर ना देखें। ऐसा लगभग 11 दिन तक लगातार करें। ऐसा करने से आपके घर में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी और शनिदेव प्रसन्न होंगे।

-अगर किसी भी व्यक्ति पर शनि दोष है तो उसे शनिवार के दिन शनि देव की पूरे विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा में उड़द की दाल का उपयोग करें इसके बाद इसके तीन चार दाने अपने सिर पर से उतारकर कौवे को खिला दें।

-अगर बिजनेस में आपको घाटा हो रहा है तो बिजनेस करने वाली जगह पर स्वास्तिक बना लें इसके बाद यहां उड़द के दाल के कुछ दाने रख दे। ऐसा करने से बिजनेस में तगड़ा लाभ होगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-2025 तक मालामाल हो जाएंगे ये 3 राशि के लोग, जाने किस वजह से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,870FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles