Tuesday, March 3, 2026
Homeएस्ट्रोभूलकर भी इस दिन पीपल के पेड़ की ना करें पूजा, कंगाली...

भूलकर भी इस दिन पीपल के पेड़ की ना करें पूजा, कंगाली नहीं छोड़ेगी पीछा

पीपल के पेड़ की पूजा अगर नियम पूर्वक नहीं की जाती है तो आपको गरीब होते देर नहीं लगेगी। ज्योतिष में बताया गया है कि इस दिन गलती से भी पीपल के पेड़ की पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

-

Peepal Puja Nigam: हिंदू मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में कई देवी देवताओं का वास होता है। पीपल के पेड़ में ब्रह्मा विष्णु महेश का वास होता है। कहा जाता है कि इसमें मां लक्ष्मी भी निवास करती हैं। पीपल के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन पीपल के पेड़ की पूजा अगर नियम पूर्वक नहीं की जाती है तो आपको गरीब होते देर नहीं लगेगी। ज्योतिष में बताया गया है कि इस दिन गलती से भी पीपल के पेड़ की पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

इस दिन नहीं करनी चाहिए पीपल के पेड़ की पूजा

रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा नहीं करनी चाहिए। मां लक्ष्मी की बहन और अलक्ष्मी को सप्ताह में रविवार का दिन समर्पित है। बताया जाता है। अलक्ष्मी ने भगवान विष्णु को कहा था कि भी लोगों के पास जाना चाहती हूं मेरा कोई स्मरण नहीं करता। तब विष्णु भगवान ने अलक्ष्मी को रविवार के दिन पीपल में निवास करने की बात कही थी इसीलिए अगर आप रविवार के दिन पीपल में जल समर्पित करते हैं तो घर में दरिद्रता आती है।

इस दिन दीपक जलाना माना जाता है शुभ

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए। गुरुवार के दिन पीपल के पत्ते को गंगाजल से साफ कर ले उसे पर पीले चंदन से ‘ऊं श्री ही श्री नमः’ लिखें इसके बाद पत्ते के ऊपर एक चांदी का सिक्का रखकर तिजोरी में रख दें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-अप्रैल 2024 में चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, मिलेगा प्रमोशन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts