Saturday, December 2, 2023

पितृपक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नाराज हो जाएंगे पितर

Pitru Paksha Upay: आज 29 सितंबर 2023 से पितृ पक्ष शुरू हो चुके हैं यह 15 दिन पितरों के लिए बहुत ही खास माने गए हैं। पितर पक्ष का समापन 14 अक्टूबर को होगा। पितरों की आत्मा की शांति के लिए 15 दिनों में श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। कहा जाता है पितृ पक्ष में पितर धरती पर आते हैं। पितृ पक्ष में कुछ ऐसे काम है जो बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए नहीं तो आपको पितरों का श्राप झेलना पड़ेगा।

गंदे कपड़े: पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म करते समय गंदे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। यहां तक के चमड़े के पर्स या बटुए को भी पास में नहीं रखना चाहिए। नाखून भी नहीं काटने चाहिए ,बाल, दाढ़ी भी नहीं बनवानी चाहिए।

तामसिक भोजन: पितृ पक्ष के दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। जैसे -मांस, लहसुन, प्याज ,शराब जैसी चीजों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। काली उड़द,काला जीरा, काला नमक, काली सरसों और कोई भी अशुद्ध और बासी खाद्य पदार्थ को श्राद्ध कर्म करते समय बिल्कुल भी ना इस्तेमाल करें।

व्यसन: पितृपक्ष के दौरान तंबाकू, सिगरेट ,शराब, गुटके का भी सेवन नहीं करना चाहिए। श्राद्ध कर्म के दौरान मंत्रो का जाप करते समय किसी के टोकने पर जरा सा भी ना रुके।

खरीदारी: पितृ पक्ष के दौरान कोई भी नई वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए कपड़े जैसी चीजों की बिल्कुल भी खरीदारी ना करें। यहां तक की किसी भी तरह के सेलिब्रेशन को करने से भी बचना चाहिए चाहे वह किसी की जन्मदिन की क्यों ना हो।

भोजन: श्राद्ध के दिन काम करने वाले व्यक्ति को बार-बार भोजन नहीं करना चाहिए। पितर नाराज हो जाते हैं पूजा के लिए लोहे के बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-जा करने के बावजूद भी नहीं मिल रहा फल, नहीं खत्म हो रही परेशानियां? जाने क्या है वजह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles