Saturday, July 27, 2024

बेहद शुभ माना जाता है नवरात्रि में इन चीजों का खरीदना, बरसती है मां दुर्गा की कृपा

Sharad Navratri: नवरात्रों के दिन माता दुर्गा को समर्पित होते हैं। माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि का व्रत करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 रविवार से शुरू होने जा रहे हैं। 24 अक्टूबर 2023 तक शारदीय है नवरात्रि चलेंगे 9 दिन बेहद खास रहने वाले हैं। माता दुर्गा की 9 दिनों में पूजा अर्चना की जाती है। शारदीय नवरात्रि में कुछ ऐसी चीज हैं जिनको खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है।

मां दुर्गा की तस्वीर: नवरात्रि के दौरान घर में माता दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति ला कर उसकी विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से हमेशा आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

पताका या ध्वज: नवरात्रि के पहले दिन ही लाल रंग का त्रिकोणीय पताका खरीदकर लाए। घर में माता रानी के सामने रखकर रोज इसकी पूजा करें। इसकी पूजा करें और नवमी के दिन यह पताका का मंदिर की गुंबद में लगा दें।

दुर्गा बीसा यंत्र: नवरात्र में दुर्गा बीसा यंत्र को घर में लाने से बहुत ही शुभ माना जाता है। चमत्कारी तौर पर धन दौलत बढ़ती जाती है।

कलश: सनातन धर्म में कलश की पूजा करना बहुत ही शुभ रहता है। नवरात्रि की शुरुआत ही कलश स्थापना से होती है। आप शारदीय नवरात्र में अपने घर में मिट्टी, चांदी या सोने या पीतल का कलश जरूर लेकर आए।

माता रानी के पद चिन्ह: नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा के पद चिन्ह खरीद कर घर लाने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-नजर दोष से बचने के ये अचूक उपाय, हर समस्या से दिलाएंगे छुटकारा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles