Saturday, July 27, 2024

महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद बनेंगे 3 सिद्ध योग, बरसेगी महादेव की विशेष कृपा

Mahashivratri 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार साल में 11 मास शिवरात्रि होती है लेकिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शिवरात्रि महाशिवरात्रि के नाम से जानी जाती है। इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। माता पार्वती और शिव जी की विशेष पूजा अर्चना इस दिन करनी चाहिए। 72 साल बाद महाशिवरात्रि पर कई शुभ संयोग बना रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर बन रहे बेहद शुभ संयोग

महाशिवरात्रि सभी त्योहारों में विशेष मानी जाती है। महाशिवरात्रि पर माता पार्वती और शिव जी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन शिव स्तुति, शिव मंत्र ,शिव सहस्त्रनाम ,शिव चालीसा, शिव तांडव, रुद्राष्टक, शिव पुराण और शिव आरती गाना चाहिए। इस बार की महाशिवरात्रि बहुत ही खास रहने वाली है। क्योंकि इस बार 72 साल के बाद अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस बार इस त्यौहार पर शिवयोग, सिद्धि योग और चतुर्ग्रही योग बन रहा है।

सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस दिन बाबा भोलेनाथ की तपस्या और पूजा से कठिन कार्य भी सरल हो जाते हैं। हर तरह के ग्रह आदि बाधाओ से भी मुक्ति मिलती है प्रथम प्रहर में भगवान शिव का दूध से अभिषेक, दूसरे प्रहर में दही से और तीसरे प्रहर में शुद्ध देसी घी और चौथे प्रहर में शहद से अभिषेक किया जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-कुंडली में बेहद अशुभ होता है अंगारक दोष, तुरंत करें ये उपाय

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles