Wednesday, March 19, 2025

रैंंप पर चलते-चलते फूट-फूट कर रोने लगी सोनम कपूर, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो

Sonam Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हाल ही में गुरुग्राम में एक इवेंट में पहुंची थी जहां पर उन्होंने ब्लेंडर्स प्राइड एक्स एफडीसीआई फैशन टूर 2025 में रैंप वॉक किया। इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) फफककर रोती हुई नजर आ रही है।

रैंप पर चलते ही रो पड़ी सोनम कपूर

सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनम कपूर रैंप पर चलते हुए रोने लगते हैं। दरअसल यह इवेंट दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल गुड्डा के लिए रखा गया था। एक्ट्रेस ने रोहित बल को श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले साल नवंबर में 63 साल की उम्र में निधन हो गया। रैंप पर चलते हुए सोनम कपूर ने हाथ जोड़कर ऑडियंस को ग्रीट किया और इस दौरान उनकी आंखों से आंसू आ गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोनम कपूर ने शेयर की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वहां व्हाइट गाउन के साथ वर्क वाली लॉन्ग जैकेट पहने हुए नजर आ रही है जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं ‌। वही सोनम कपूर ने इंटरव्यू देते हुए बताया था कि, ‘रोहित बल के लिए यहां आकर में बहुत खुश हूं मुझे कई बार उनके कपड़े पहनने का सौभाग्य मिला और कई बार उन्होंने मेरे लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। शायद उनका आखिरी काम करना अद्भुत लग रहा है।’

Read More-इब्राहिम अली खान ने शेयर कर दी शर्टलेस फोटो, खुद को रोक नहीं पाई रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी, कर दिया ये कमेंट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles