Friday, September 20, 2024

कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे सलमान खान, भाई जान का दिखा स्वैग

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान हमेशा ही अपने अंदाज से फैंस को दीवाना बनाते हैं। सलमान खान की एक झलक पाने को उनके हमेशा ही बेताब रहते हैं क्योंकि सलमान खान की पूरे देश में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह लोगों के सबसे प्रिय अभिनेता है। इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। जहां पर सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच देखा गया है।

एयरपोर्ट पर दिखे सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है जहां पर सलमान खान अपनी कार से उतरते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सलमान खान का स्वैग देखने को मिल रहा है। सलमान खान ने इस दौरान ब्लैक ट्राउजर और शर्ट के ऊपर ग्रे कलर का जैकेट पहन रखा है जिसमें वह बहुत कूल लग रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान के आसपास दिखी हैवी सिक्योरिटी

सलमान खान को इस दौरान कड़ी सुरक्षा में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है सलमान खान के चारों और कई सुरक्षा कर्मी खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा और भी बढ़ा दी है क्योंकि सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है जिस कारण सलमान खान की सुरक्षा को लेकर को लेकर लापरवाही नहीं की जाती है। सलमान खान को सरकार की तरफ से Y प्लस सिक्योरिटी भी दी जाती है।

Read More-इस फिल्म से बॉलीवुड के वांटेड हीरो बने थे सलमान खान, हुई थी छप्पर फाड़ कमाई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles