होली का त्योहार आने में अब बस कुछ दिन बचे हैं। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे होली से जुड़े गाने यूट्यूब पर तहलका मचा रहे हैं। भोजपुरी के फेमस सिंगर्स और अभिनेता भी अपने होली गाने (Bhojpuri Holi Song) के साथ तहलका मचाने के लिए रेडी हैं। एक तरफ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का तक़रीबन हर दिन एक होली का गाना रिलीज किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ फेमस सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) के भी कई गाने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। वहीं अब हाल ही में होली से जुड़ा प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) का एक गाना भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
इसे भी देखें:-Ritesh pandey और ट्रेंडिंग गर्ल ने कुछ घंटों में मचाई धूम, देखिए पति-पत्नी का Bhojpuri सॉन्ग ‘घंटी’
भोजपुरी सिंगर (Bhojpuri Singer) प्रमोद प्रेमी यादव का गाना ‘टोई लेबे द’ (Toi Lebe Da) धमाल मचा रहा है। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। संगीत आर्या शर्मा का है। इस गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Speed Records Bhojpuri) ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। अब तक इस गाने को करीब 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 15 हजार से अधिक लोगों ने इस गाने को लाइक भी कर दिया।
जबसे ये गाना धमाल मचा रहा है तभी से इसके कमेंट्स में फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। मोहन मुरारी नाम के यूज़र ने लिखा कि बहुत ही लाजवाब सॉन्ग है। वहीं, मनीष कुमार ने लिखा कि प्रमोद प्रेमी का यह गाना बिहार में धूम मचा देगा। एक अन्य यूज़र राज द्विवेदी ने कमेंट में लिखा कि हर तरफ एक ही नाम, चाहे यूपी हो या बिहार… सिर्फ प्रमोद प्रेमी यादव।
इसे भी देखें:- Khesari-Kajal की केमिस्ट्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इन गाने ने सोशल मीडिया पर लगाई आग