Yogi Adityanath Brother In law Death: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है सीएम योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी ने 67 साल की उम्र में बुधवार देर रात अंतिम सांस ली है। शुबह उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली स्थित निगम बोध घाट ले जाया गया है। राजेंद्र सिंह चौधरी अपने परिवार के साथ राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसाइटी में रहते थे। 1 जनवरी को ब्रेन स्टोक होने पर उन्हें कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज दोपहर को किया गया अंतिम संस्कार
आपको बता दें योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र घर में ही वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे। अस्पताल के पीआरओ राहुल साहनी ने बताया कि फिजीशियन डॉ सुमन त्यागी, डॉक्टर धीरेंद्र सिंघानिया और डॉक्टर सुमनतो चटर्जी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। रात 1:50 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं जिलाधिकारी राकेश कुमार ,यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। जहां दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
योगी आदित्यनाथ अंतिम यात्रा में नहीं हो पाए शामिल
दरअसल आपको बता दें योगी आदित्यनाथ मुंबई गए हुए थे । जिसके चलते हैं वह निगमबोध घाट पहुंच नहीं सके और जल्द ही वह राज नगर एक्सटेंशन स्थित बहन के आवास पर जरूर पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी के निधन पर कई लोगों ने संवेदना व्यक्त की हैं।
Read More-CM YOGI : गौमाता को कटने नहीं देंगे… किसानों के लिए कही ये बात