उत्तर प्रदेश के एटा जिले से शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों का एक गिरोह घर में भैंस चुरी करने आया था लेकिन घर में भैंस नहीं मिलने से बौखलाए चोरों ने बच्ची का अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के सात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बच्ची को छोड़ गए। पुलिस ने इस आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कासगंज के रहने वाले है यह घटना एटा जिले के थाना आवागढ़ क्षेत्र की है जहां तीन बदमाश आरिफ इसरार और कलुआ गिरोह बनाकर कई दिनों से इलाके के गांव के पास डेरा डाले हुए थे। यहां सभी बदमाश कीमती भैंसों की चोरी के लिए डेरा डाले बैठे थे। लेकिन जिस वक्त ये लोगो घर में घुसे वहां भैंसे मौजूद नहीं थी। जिसके बाद चोरों ने बच्ची को अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
ये कोई पहली घटना नहीं जब बदमाशों ने चोरी के साथ घर में रहने वाली महिलाओं पर अपनी बुरी नजर डाली हो। हाल ही में यूपी के फतेहपुर बेरी इलाके में तड़के घर में घुस गए। महिला को घर में अकेला देख दुष्कर्म किया। घर से 20 हजार भी लूट कर ले गए। महिला ने पुलिस मे दुष्कर्म और चोरी का केस दर्ज कराया।