Wednesday, June 7, 2023

कड़ाके की ठंड में चौकीदारों को मिली कम्बल की गर्मी, रमाकान्त पाण्डेय ने किया रखवालों से संवाद

सैकड़ो चौकीदारों को कड़ाके की ठंड में श्री पाण्डेय ने कम्बल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह के दौरान कहा कि हम बस्ती के लोगों की सेवा के लिए हमेशा उपस्थित हैं।

Must read

- Advertisement -

बस्ती। सेवा का प्रतिदान सौहार्द्र के रूप में मिलता है। कड़ाके की ठंड में समाज की सेवा करने वाले चौकीदारों का भी ख्याल समाज के लोग करते हैं। जी हां, बस्ती के थाना गौर में ऐसा ही हुआ है। कप्तानगंज विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय जब अपने साथियों के साथ कम्बल लेकर पहुंचे तो चौकीदारों में राहत के साथ उत्साह का संचार हुआ। सैकड़ो चौकीदारों को कड़ाके की ठंड में श्री पाण्डेय ने कम्बल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह के दौरान कहा कि हम बस्ती के लोगों की सेवा के लिए हमेशा उपस्थित हैं। आपकी सेवा, जरूरतों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव की तैयारियां चल रही हैं ऐसे में सुरक्षा का पहली इकाई चैकीदार ही हैं। चौकीदारों का स्वस्थ और सुरक्षित रहना जरूरी है।

- Advertisement -

ramakant gaur

कम्बल वितरण और सम्मान समारोह के दौरान गौर थाने के अधिकारियों ने चौकीदारों केा सम्बोधित किया। अधिकारियों ने कहा कि आप सुरक्षा की पहली इकाई हैं। आपकी सजगता से गांव में सुरक्षा और सद्भाव कायम रहता है। चौकीदार जितना ही सजग, स्वस्थ्य और सक्रिय रहेगा पुलिस की व्यवस्था उतनी कारगर होगी। अधिकारियों ने कम्बल वितरण और सम्मान समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी के रमाकान्त पाण्डेय का धन्यवाद किया।

ramakant gaur

थाना गौर के चौकीदारों ने ठंड के दौरान ड्यूटी में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। चौकीदारों ने बताया कि जाड़े की रात में लगातार जागते हुए रखवाली करना कठिन है लेकिन जिम्मेदारियों का निर्वहन तो करना ही होगा। कम्बल वितरण के दौरान बस्ती और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने सहयोग किया। इस दौरान थान गौर के पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ramakant gaur

यह भी पढ़ेंःकड़ाके की ठंड के बीच कम्बल के साथ पहुंचे रमाकान्त, अजगैवा, तेनुआ और कूपनगर में दिखा अपनापन

- Advertisement -

More articles

Latest article