Sunday, June 4, 2023

सुहागरात को पति का सच से हुआ सामना, नवविवाहिता दुल्हन ऐसे निकली पांच माह की गर्भवती

पति का आरोप है कि उसने जब पत्नी के प्रेग्नेंट होने की बात ससुराल वालों को बताई तो ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। लड़की वाले उससे अब 10 लाख रुपये की मांग भी कर रहे हैं।

Must read

- Advertisement -

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक नवविवाहित के शादी की खुशियां उस समय गायब हो गईं। जब शादी के बाद सुहागरात के मौके पर पति को पता चला कि उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती है। नवविवाहिता दुल्हन के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिवार में सनसनी फैल गई। नवविवाहित पति ने अपनी गर्भवर्ती पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पति का आरोप है कि उसने जब पत्नी के प्रेग्नेंट होने की बात ससुराल वालों को बताई तो ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। लड़की वाले उससे अब 10 लाख रुपये की मांग भी कर रहे हैं।

न्याय की गुहार लगा रहा पति

- Advertisement -

न्याय गुहार लगाते हुए पति में मेरठ एसएसपी ऑफिस पंहुचा है। पति ने लिखित शिकायत कर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। उसके पिता ने बताया कि शादी की रात में ही दुल्हन ने उसके बेटे से कहा था कि उसके पेट मे दर्द है लेकिन तब किसी का ध्यान नहीं गया।

गर्भवर्ती के पेट पल रहे है जुड़वां बच्चे

सुहागरात को जब पति को शक हुआ तो उसने दुल्हन की यह बात अपनी मां को बताई। नवविवाहिता को संदेह होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद पति और उसके घर वाले हैरान हो गये। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में शख्स की पत्नी 5 माह की प्रेग्नेंट निकली और पता चला कि उसके पेट मे जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। पत्नी के घरवाले इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं। लड़के को फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियो ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः-सुहागरात को ही दूल्हे और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप, नशीला पदार्थ खिला कर वारदात को दिया अंजाम

- Advertisement -

More articles

Latest article