Wednesday, June 7, 2023

दुल्हन के साथ दूल्हे के दोस्तों ने किया जबरन ये काम, परिवार ने तोड़ी शादी

Must read

- Advertisement -

बरेली। शादी में तो नाच गाना तो होता ही रहता है साथ ही इस अवसर पर दूल्हा-दुल्हन को डांस फ्लोर (Dance Floor) तक खींचकर लाना तो आम बात हो गई है। रिश्तेदार और दोस्तों का ऐसा करें की कोशिश रहती है कि दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) इस अवसर पर अंदाज में सेलिब्रेट करें। मगर यूपी के बरेली में इसी कारण शादी ही टूट गई। दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को डांस फ्लोर पर लेकर जाना वधू पक्ष को पसंद नहीं आया। इसी कारण दोनों पक्षों में बहस हो गई जिसके बाद लड़की वालों ने शादी ही तोड़ दी।

- Advertisement -

इसे भी पढ़ें:-अब कोरोना संक्रमितों में दिख रहा अधमरा कर देने वाला ये फंगल संक्रमण

बरेली (Bareilly) के एक गांव के लड़के और कन्नौज निवासी लड़की से तय हुई थी। दोनों बहुत खुश थे, मगर आखिरी मौके पर दूल्हे के दोस्तों की इस तरह की हरकत ने सब बिगाड़ दिया। जानकारी के अनुसार, शादी की रस्मों के समय दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को जबरदस्ती डांस फ्लोर पर ले जाने लगे। लड़की को ये बात अच्छी नहीं लगी मगर उन्होंने उसकी बात को अनुसना कर दिया। इस बात पर वर और वधु दोनों ही पक्षों में विवाद हुआ और रिश्ता जुड़ने की जगह रिश्ता टूट गया।

सबकुछ देखते हुए भी लड़का खामोश बैठा रहा और इसी बात लेकर लड़की काफी नाराज हुई। लड़के ने भी अपने दोस्तों को रोकने का प्रयास नहीं किया। जब लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया, तो लड़के वाले गुस्से में आ गए। इसी के बाद लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की के माता-पिता ने कहा कि वो उसे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते, जिसे उसके सम्मान की कोई चिंता नहीं है।

विवाद के बाद वधू पक्ष ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी, मगर बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। लड़के के घरवाले क्षतिपूर्ति के तौर पर 6.5 लाख रुपये देने के लिए तैयार हुए। इस घटना के दो दिन बाद लड़के वालों ने शादी का प्रस्ताव लड़की के समक्ष रखा था। मगर इस बार भी लड़की ने इंकार कर दिया। वधु पक्ष ने कहा कि उनका एक बार अपमान हो चुका, वो दोबारा वही गलती काफी नहीं दोहराएंगे।

इसे भी पढ़ें:- लखनऊ में शादी के अगले ही दिन पीसीएस अधिकारी गिरफ्तार, जानें वजह

- Advertisement -

More articles

Latest article