Wednesday, June 7, 2023

UP POLICE का क्रूर चेहरा आया सामने, गोद में बच्चा लिये परिजन पर बरसाते रहे लाठी

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूपी पुलिस की कड़ी आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है कि लाठी बरसाने वाले एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Must read

- Advertisement -

कानपुर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस का वीभत्स चेहरा क्रूरता करते हुए नजर आया। कानुपर देहात से पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसवाला एक शख्स पर लाठियां बरसा रहा है। पुलिस की लाठियों की मार खा रहे व्यक्ति की गोद में बच्चा रो रहा है। एक मिनट से कम के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस शख्स को मारा जा रहा था वो बार-बार पुलिस से अपील कर रहा था कि बच्चे को लग जाएगी। उन्हें न मारे। पुलिसवाले की बर्बर लाठियों लगातार चलती जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूपी पुलिस की कड़ी आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है कि लाठी बरसाने वाले एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने अपनी सफाई में कहा है कि जिस व्यक्ति को मारा जा रहा था वो और उनका भाई अस्पताल में अराजकता फैला रहा था।

- Advertisement -

पुलिस ने यह लाठीचार्ज जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर किया था। कर्मचारी हॉस्पिटल के बगल में चल रही खोदाई का विरोध कर रहे थे क्योंकि उसकी मिट्टी उड़-उड़कर पूरे हॉस्पिटल में भर रही थी। इस दौरान बच्चा लिए एक पिता पर जो पुलिस ने कार्रवाई की उस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस दौरान एक कर्मचारी रजनीश को पुलिस पिटाई करते हुए थाने भी ले गई। एसडीएम वागीश शुक्ला का आरोप है कि कर्मचारी सुबह से हॉस्पिटल में प्रदर्शन कर रहे थे। गेट बंद किये थे। इसलिए एक कर्मचारी रजनीश को पकड़ा गया है। एसडीएम लाठी चार्ज इनकार किया है।

प्रशासन का आरोप है कि हॉस्पिटल के कर्मचारियों से मरीजों को परेशानी थी। ऐसे में उनको हटाना प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी थी। पुलिस का कहना है कि पहले बातचीत के जरिए प्रदर्शकारियों को हटने के लिए कहा गया था लेकिन जब बात नहीं बनी तब लाठीचार्ज कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने जिला अस्पताल के कर्मचारी नेता रजनीश शुक्ला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और पुलिस वैन में लेकर चले गये।

यह भी पढ़ेंःयमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन पुलिस जवानों समेत पांच की मौत

- Advertisement -

More articles

Latest article