Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल मंत्री की होने वाली बहू अपने दूल्हे का इंतजार करती रही ना दूल्हा पहुंचा और ना ही बारात पहुंचे दुल्हन के परिवार वाले बारात के आने की रास्ता ही देखते रह गए दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया। मंत्री के बेटे दिलीप प्रजापति की बारात आगरा की माया वाटिका में आनी थी लेकिन बरात नहीं पहुंची और दुल्हन का परिवार काफी परेशान हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मंत्री के बेटे की और मंत्री की आलोचना होने लगी हालांकि किसी भी मंत्री ने अपने बेटे की तस्वीर को शेयर करते हुए सच्चाई बताई है। उन्होंने बरात ना पहुंचने का कारण भी बताया है।
मंत्री ने शेयर की बीमार बेटे की तस्वीर
मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बीमार बेटे की एक तस्वीर शेयर की है और उन्होंने सफाई देते हुए बताया है कि आखिर बरात क्यों नहीं पहुंच पाई है। आपको बता दें मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे की 2 दिसंबर को बारात जानी थी लोगों का कहना है कि लड़का लड़की में प्रेम संबंध थे। पंचायत होने के बाद शादी का फैसला लिया गया था जिसके बाद लड़की वालों ने खेत बेचकर कार खरीदी थी लेकिन दुल्हन उस कार में पहुंच नहीं पाई। वही धर्मवीर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि उनका बेटा हॉस्पिटल में एडमिट है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि राजनीति ना करें।
मेरे बेटे की कल से स्थिति बहुत गंभीर है, आगरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में ICU में है ऐसी स्थिति में भी कुछ लोग राजनीति कर रहे व सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें चला रहें हैं, ऐसे लोगो की वजह से मन बहुत दुखी है भगवान से प्रार्थना है, ऐसे लोगों को सदबुद्धि दे ॥ pic.twitter.com/tUbmIlkirS
— Dharmveer Prajapati (@dharmindia51) December 3, 2022
मंत्री ने लोगों से की अपील
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि,”मेरे बेटे की कल से स्थिति बहुत गंभीर है। आगरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया है। मेरा बेटा इस समय आईसीयू में है ऐसी स्थिति में कुछ लोग सोशल मीडिया पर राजनीति कर रहे हैं और अनर्गल बातें कर रहे हैं। भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं कि ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें इन लोगों की बातों से मन दुखी हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे को डेंगू हो गया है उसे लखनऊ शिफ्ट किया जा सकता है इतना कहते ही धर्मवीर फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं उन्होंने कहा कि लड़की वालों से मेरी कोई बात नहीं होती है।
Read More-Video: अपनी ही शादी में कुछ इस तरह गहरी नींद में सोई दुल्हन, देखकर दूल्हे के भी उड़ गए होश