Sunday, June 4, 2023

स्मृति ईरानी ने मंच से DM का रविववारीय अवकाश किया रद, ऐसा दिया निर्देश

स्मृति ईरानी रायबरेली में तीन कार्यक्रमों में शामिल होने आई थीं। स्मृति ईरानी का सलोन विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित था। सलोन विधानसभा में चार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करना था।

Must read

- Advertisement -

रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के जलवे अब मंच से भी दिखने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी शुक्रवार को रायबरेली के दौरे पर थीं। कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने मंच से ही डीएम रायबरेली की रविवारीय छुट्टी रद कर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी रायबरेली का साप्ताहिक अवकाश रद करते हुए कहा कि कल इसी स्थान पर आप आएंगे और कैम्प लगाकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। स्मृति ईरानी के इस अंदाज को देखकर तालियां बजने लगीं।

जनता का दुख दर्द साझा किया

- Advertisement -

स्मृति ईरानी रायबरेली में तीन कार्यक्रमों में शामिल होने आई थीं। स्मृति ईरानी का सलोन विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित था। सलोन विधानसभा में चार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करना था। इस दौरान दिव्यागों को ट्राइसाइकिल बांटना था। इससे पहले मंच पर जनता शिकायतों का पुलिंदा लेकर उनके पास पहुंची। स्मृति ईरानी ने सभी के कागज लिए और मंच पर संबोधन करने पहुंच गईं। उन्होंने जनता से उनका दुख दर्द साझा किया।

डीएम की छुट्टी रद की

सलोन की जनता से मिली शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा अब आपकी समस्या का समाधान यहीं होगा। इतना कहते हुए उन्होंने कहा कि डीएम साहब आप जिले के सभी विभागाध्यक्षों के साथ कल सुबह आठ बजे कैम्प लगाकर इनकी समस्या सुलझाईये। इसी बीच भीड़ से आवाज आई कि कल क्रिसमस है। इसपर एक बार फिर स्मृति ईरानी डीएम वैभव श्रीवास्तव की तरफ मुड़ीं और कहा परसों रविवार है। आपकी छुट्टी रद्द…रविवार को यहां 11 बजे कैम्प लगाइए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की शुरू से कोशिश है कि जनता को उसके घर पर ही न्याय मिले।

यह भी पढ़ेंः-गांधी परिवार से कोई लस्सी पीने आया, स्मृति ईरानी के इस सवाल पर दुकानदार ने दिया ऐसा जवाब, आगे कुछ नहीं बोल पाई मंत्री

- Advertisement -

More articles

Latest article