Monday, May 29, 2023

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शौचालय में लगाए गए देवी देवताओं की तस्वीर वाले टाइल्स, चौकन्ना हुई पुलिस

देवी देवता की तस्वीर पूजनीय होती है। लेकिन देवी देवताओं की तस्वीर वाले टाइल्स शौचालय में लगाने के बाद बवाल हो गया।

Must read

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से समय एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए गए शौचालय है। इन शौचालयों में ग्राम पंचायत ने देवी देवताओं की तस्वीर वाले टाइल्स लगा दिए। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का यह मामला बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में आ गया। क्योंकि देवी देवता की तस्वीर पूजनीय होती है। लेकिन देवी देवताओं की तस्वीर वाले टाइल्स शौचालय में लगाने के बाद बवाल हो गया। अब हम आपको आगे आर्टिकल में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इस मामले के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

शौचालय में लगाए भगवान की तस्वीर वाले टाइल्स

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए गए शौचालय में लगे टाइल्स में देवी देवताओं की तस्वीर छपी हुई थी। जिसका ग्रामीणों ने विरोध जताया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान रेशमा और उनके बेटे मोलहे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ पुलिस ने एक रह मुल्लाह नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इन धाराओं के तहत होगी कार्रवाई

आपको बता दें कि सीतापुर जिले के इस मामले की शिकायत बजरंग दल ने की थी। बजरंग दल द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने लगी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि या शौचालय साल 2018 19 में बनाया गया था। यह शौचालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाया गया था।

Read More-पुजारी को बीजेपी कार्यकर्ता मनीष भानुशाली ने दी धमकी, बोले- ‘मैंने ही शाहरुख के बेटे को ड्रग्स केस में…’

- Advertisement -

More articles

Latest article