- ग्रामीणों ने सम्मान कर बताया पार्टी की जिम्मेदारी
- कम्बल पा कर दिव्यांग का खिला चेहरा
बस्ती। कड़ाके की ठंड में अपनों का सहारा ही श्रेयस्कर है। बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत पाण्डेय अपनों का सहारा बन चुके हैं। उन्होंने गुरूवार को एक साथ चार स्थनों पर कम्बल वितरण कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाया है। अजगैवा जंगल गांव, तेनुआ गांव, कूपनगर चौराहे और बुधयीपुर चैराहा पर क्रमशः कम्बल वितरण किया।
अजगैवा जंगल गांव में वितरण के लिए जब लोगों के बीच पहुंचे तो कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के बीच उत्साह देखने को मिला। सैकड़ो लोगों ने एक साथ आत्मीयता से स्वागत किया। गांव के लोगों को कम्बल प्रदान करने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं से अवगत कराया और विधानसभा चुनाव के लिए प्रेरित किया। गांव के लोगों ठंड में कम्बल पा कर अभिभूत नजर आये।
तेनुआ गांव में जब लोगों के कम्बल वितरण के लिए दल पहुंचा तो बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपनापन दिखा। प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण कम्बल वितरण के दौरान गांव के काफी लोग एकत्रित थे। सभी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया।
कूपनगर चौराहा पर मार्मिक दृश्य देखने को मिला। एक दिव्यांग से जब रमाकान्त पाण्डेय का सामना हुआ तो कुछ देर तक दोनों की आंखें ठहर गयीं। आंखों ही आंखों में मौन शब्द निकलते रहे। दिव्यांग को जब कम्बल ओढ़ाया गया तो खुशी से प्रफुल्ल्ति हो गया।
कम्बल वितरण के दौरान बुधयीपुर चौराहे पर लोगों में भाजपा का रंग देखने को मिला। कड़ाके की ठंड में लोगों ने कम्बल के साथ अपनापन भी दिखाया। इस दौरान श्री पाण्डेय ने लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। ग्रामीण, किसान, व्यापारियों को सतर्क किया गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरे दल गुमराह करने की कोशिश करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता को सरकार की योजनाओं को बताते हुए पार्टी के लिए तैयार रहना है।
यह भी पढ़ेंः-भाजपा नेता रमाकान्त ने चौपाल में किया कम्बल का वितरण, गिनाई सरकार की उपलब्धियां