Wednesday, June 7, 2023

फूलन देवी पर 41 साल से चल रहा डकैती का मामला खत्म, मरने के 20 बाद कोर्ट में हुई इस तरह मौत की पुष्टि

Must read

- Advertisement -

कानपुर। कानपुर के भोगनीपुर कोतवाली के किसुनपुर गांव में 41 साल पहले हुई डकैती का मामला अब खत्म हो गया है। यह डकैती का मामला दस्यु से सांसद बनी फूलन के खिलाफ चल रहा था। मुकदमा खत्म करने का आदेश मंगलवार को जारी हो गया। स्पेशल जज डकैती कोर्ट ने उसकी मौत के साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद मुकदमा खत्म करने का आदेश दिया है। फूलन देवी की 20 साल पहले दिल्ली में हत्या कर दी गयी थी। पुलिस को साक्ष्य जुटाकर अदालत तक पहुंचाने में इतने दिन लग गये। डकैती का मुकदमा भोगनीपुर कोतवाली में 25 जुलाई 1980 को गुढ़ा का पुरवा, कालपी की रहने वाली दस्यु सुंदरी फूलन देवी, गौहानी के विक्रम मल्लाह और गिरोह के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था। डकैती के इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज डकैती सुधाकर राय की कोर्ट में हो रही थी। दस्यु विक्रम की मौत 12 अगस्त 1980 को पुलिस मुठभेड़ में हो गयी थी।

- Advertisement -

phoolan devi 1

विक्रम की मौत की पुष्टि पर कोर्ट ने उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई को 4 सितंबर 1998 को ही खत्म कर दी थी। फूलन के खिलाफ 41 साल से अभी तक मुकदमा विचाराधीन था। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि गुढ़ा के पुरवा के प्रधान का फूलन की मौत का प्रमाणपत्र आने, पुलिस रिपोर्ट, भोगनीपुर कोतवाली के पैरोकार मुनीष कुमार के बयानों और साक्ष्य परीक्षण के बाद कोर्ट ने निर्णय लिया है। मंगलवार को फूलन के खिलाफ चल रहा मुकदमा खत्म करने का आदेश कर दिया।

मौत के 20 साल बाद खत्म हुआ मुकदमा
दस्यु सुंदरी फूलन देवी का आत्मसमर्पण मध्य प्रदेश में हुआ था। वह समाजवादी पार्टी से सांसद बनकर दिल्ली पहुंच गई। सांसद बनने के बाद भी फूलन देवी खिलाफ भोगनीपुर में दर्ज डकैती का मुकदमा स्पेशल जज डकैती कोर्ट में विचाराधीन रहा। दिल्ली में 25 जुलाई 2001 को शेर सिंह राणा ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बीस साल बाद भोगनीपुर पुलिस कोर्ट में उसकी मौत की पुष्टि करा सकी है। तब 41 साल से लंबित मुकदमा खत्म हो सका।

यह भी पढ़ेंः-फूलन देवी की प्रतिमा लग सकती है तो विकास दुबे, श्रीप्रकाश शुुक्ला की प्रतिमा लगवाऊंगा

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article