Wednesday, June 7, 2023

ओमिक्रान के बढ़ते खतरे पर YOGI हुए सख्त, क्रिसमस और नए साल के जश्न पर ये निर्देश

सीएम योगी ने कहा संक्रमण को मात देने के लिए सजगता के साथ सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सिनेमाघर, होटल, कैफे व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक सतर्कता बरती जाये।

Must read

- Advertisement -

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए प्रदेश में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिया हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्न को सावधानी से मनाया जाये। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन सख्ती से किया जाये। सीएम योगी ने कहा संक्रमण को मात देने के लिए सजगता के साथ सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सिनेमाघर, होटल, कैफे व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक सतर्कता बरती जाये। क्रिसमस और नए साल के जश्न में आयोजित होने वाली पार्टियों में कोविड प्रोटोकॉल, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य होगा। कोरोना के डेल्टा व ओमिक्रान वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी डीएम को अलर्ट जारी किया जा चुका है। ओमिक्रान वैरिएंट का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।

- Advertisement -

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा और सतर्कता के दायरे को बढ़ाते हुए प्रदेश में आने वाले हर यात्री की जांच पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेशवासियों को नए वायरस से बचाने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा हैैै। प्रदेश में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम के सुझावों को ध्यान में रखते हुए सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में नई गाइडलाइन जारी की गयी है। कोरोना को देखते हुए सभी इंतजामों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट के विरूद्ध टीकाकरण एक महत्वपूर्ण हथियार है। ऐसे में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को जल्द से जल्द टीका कवच देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए यूपी में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है। प्रदेश सरकार के प्रयासों के सफल परिणाम देखने को मिल रहे हैं। अब तक 19 करोड़ से अधिक टीकाकरण कर यूपी सर्वाधिक टीकाकरण करने में देश में पहले पायदान पर हैैै।

यह भी पढ़ेंः-श्रीराम मंदिर फैसले के बाद अयोध्या में कमिश्नर, IAS, MLA ने खरीदी बड़ी जमीन, योगी ने दिये जांच के आदेश

- Advertisement -

More articles

Latest article