Friday, June 2, 2023

YOGI सरकार 15 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों का देगी फ्री राशन, महाअभियान की शुरूआत शीघ्र

सरकार फ्री राशन वितरण के महाअभियान के तहत 15 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को बूस्टर डोज के रूप में दोगुना मुफ्त राशन देगी।

Must read

- Advertisement -

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार एक बार फिर जनता को राहत भरा तोहफा देने वाली है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 12 दिसंबर से फ्री राशन वितरण के महाअभियान की शुरुआत करने जा रही है। सरकार इस अभियान के तहत 15 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को बूस्टर डोज के रूप में दोगुना मुफ्त राशन देगी। गरीबों, असहायों को फ्री राशन मिलेगा। माना जा रहा है कि देश में अब तक का यह सबसे बड़ा राशन वितरण अभियान है। सरकार की योजना का सीधा लाभ अंत्योदय और पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। गरीबों, मजदूरों और किसानों को बड़ा सहारा देने के लिए शुरू हो रहे इस अभियान की निगरानी अफसरों के साथ ही सांसद और विधायक भी करेंगेे। जनता तक राशन पहुंचाने की तैयारी कर ली गयी है। राशन वितरण के महाअभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

- Advertisement -

योजना के तहत अंत्योदय राशन कार्डधारकों और पात्र परिवारों को दोगुना राशन वितरित किया जाना है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत लगभग 1,30,07,969 इकाइयां और पात्र घरेलू कार्डधारकों की 13,41,77,983 इकाइयां प्रदेश में हैं। इन सभी तक राशन पहुंचना है। ज्ञात हो कि महामारी के दौर में शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर में खत्म हो रही थी इसको देखते हुए सीएम योगी ने 3 नवंबर को अयोध्या में राज्य सरकार की ओर से होली तक मुफ्त राशन वितरण की घोषणा की थी। सीएम योगी की घोषणा के बाद से ही यूपी के पात्र कार्ड धारकों को हर महीने 10 किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है।

केंद्र ने भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। यूपी सरकार राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार गेहूं और चावल मुफ्त दे रही है। राशन दुकानों से दाल, खाद्य तेल और नमक भी मुफ्त दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में भी गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद की। सरकार मान रही है कि कोरोना काल में लोगों के साथ बड़ा आर्थिक संकट था। 80 हजार कोटेदारों के माध्यम से राशन वितरण अभियान को हर गरीब तक पहुंचाने का बड़ा काम किया है।

यह भी पढ़ेंः-सीएम योगी ने कहा, 45 साल से लटकी परियोजना को चार वर्षों में कराया पूरा, अब होगा लोकार्पण

- Advertisement -

More articles

Latest article