- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने ग्रामीणों से की सीधीबात, विपक्ष पर बोला हमला
- मंत्री ने विपक्ष की भक्ति को बताया भाजपा की सांस्कृतिक जीत
लखनऊ। यह भाजपा की सांस्कृतिक जीत ही है कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले आज भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण करने जा रहे हैं। मंदिर जाने का ढोंग कर रहे हैं। कोई जनेऊ दिखाता है तो कोई संगम स्नान करने चला जाता है। छद्म रूप से जनता के सामने खुद को पुजारी साबित करने में जुटे हुए हैं लेकिन जनता जानती है। अत्याचारियों, अपराधियों की मदद करने वालों का वह साथ नहीं दे सकती। यह बातें सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक व राज्य सरकार में मंत्री स्वाती सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकाता के दौरान कही।
स्वाती सिंह विधानसभा के गोदौली सहित कई क्षेत्रों में दौरा करने के दौरान लोगों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने महिलाओं, गरीबों, वंचित, व्यापारी सबके लिए काम किया है। कोरोना काल में एक-एक जिन्दगी को बचाने के लिए सरकार ने हर कदम उठाये। एक तरफ महामारी में जहां पूरा विश्व कराह रहा था। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हम हर एक जान को बचाने का प्रयास करते हुए भी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रहे थे।
यही कारण है कि कभी बीमारू राज्यों में गिना जाने वाला यह प्रदेश आज आर्थिक रूप से संपन्न हो गया है। यहां क्राइम कम होने से उद्योग जगत यहां आ रहा है। स्वाती सिंह ने कहा कि हमारे लिए हमारा विधानसभा एक परिवार है। मैंने कभी यहां के लोगों को वोट बैंक नहीं मानी। आप सभी के हर सुख-दुख में साथ रही। आपकी सेवा के लिए कल, आज और कल भी तत्पर रहूंगी। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की योजनाओं को लाभ मिल रहा है।
यह भी पढ़ेंः-जनहितार्थ काम करती है भाजपा जबकि दूसरे भरते हैं झोली : स्वाती सिंह