लखनऊ। विधानसभा चुनाव करीब होने के साथ ही अब राजनीतिक दलों में शामिल होने वालों की संख्या में अचानक तेजी आ गयी है। बुधवार को उत्तर प्रदेश की सियासत तेजी से गर्म हो गयी। बहुजन समाज पार्टी के नेता जितेंद्र सिंह बबलू ने चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उनका बीजेपी में आना इसलिए मायने रखता है क्योंकि ये वहीं नेता हैं जो रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने वाले कांड में आरोपी हैं। जितेंन्द्र सिंह बबलू का भारतीय जनता पार्टी में आने के साथ रीता बहुगुणा जोशी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में आने से पहले जितेंद्र ने कई तथ्य छिपाएं हैं। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वे इस सिलसिले में अब जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से बात करने जा रही हैं।
ज्ञात हो कि साल 2009 में रीता बहुगुणा जोशी के घर को जलाने का प्रयास किया गया था। घर जलाने की वारदात के समय रीता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हुआ करती थीं। उस कांड में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू और बसपा नेता इंतजार अहमद आब्दी उर्फ बॉबी समेत कई लोगों के नाम सामने आए थे। अब जब जितेंद्र ने बसपा छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है तो रीता को वो घटना भी याद ताजा हो गयी। रीता जोशी हाईकमान से नाराज भी दिखाई पड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि अभी के लिए वे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस सिलसिले में बात करने जा रही हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि उनके विरोध के बाद जितेंद्र सिंह बबलू का पत्ता काट दिया जाये। वह भारतीय जनता पार्टी से बाहर हो जायें। वैसे बुधवार को जितेंद्र के अलावा बहुजन समाज पार्टी के दो, कांग्रेस के एक नेता ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। पंकज मोहन सोनकर (कांग्रेस), श्याम शंकर तिवारी, मनोज शर्मा (बीएसपी), प्रवेश सिंह (बीएसपी) और बीना लवानिया (समाज सेविका) बीजेपी में शामिल हुए हैं।
चुनावी रणनीति के लिए सियासत
चुनाव से ठीक पहले अभी भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर तो चल ही रहा है। हाल ही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से मुलाकात की थी। ओमप्रकाश राजभर इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। ओमप्रकाष राजभर इशारों-इशारों में वे अपनी पुरानी मांगे दोहरा गये। उन्होंने कहा कि मेरी बीजेपी से जो लड़ाई है वो देश में पिछड़ी जाति के जातिवार जनगणना को लेकर है। उन्होंने कहा कि एक समान शिक्षा और मुफ्त शिक्षा गरीब और कमजोर लोगों को दिलाई जाये।
यह भी पढ़ेंः-अब महिलाओं के लिए भी CM Yogi ने बढ़ाए मदद के हाथ, हर महीने देंगे 2 हजार रुपये