लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियो को चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी यूपी की 31 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इस लिस्ट के मुताबिक शिवपाल यादव खुद फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। बता दे कि फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के टिकट पर प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जिसक चलते अब फिरोजाबाद के चुनावी दंगल में अब चाचा भतीजा आमने सामने उतरे है।
आपको बात दें कि लोकसभा चुनाव के चलते सपा ,बसपा और रालोद ने कमर कस ली है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस महागठबंधन के नेताओं की चुनावी रैलियों का एक पूरा चार्ट तैयार किया है। जिसमे पहली रैली तीनों नेताओं की साझा रैली होगी। ये रैली देवबंद में होगी। जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिह संबोधित करेंगे।
महागठबंधन की ये रैलियां पूरे उत्तर प्रदेश में होंगी। जिसकी जानकारी खुद सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने दी है। चौधरी ने कहा कि सपा- बसपा रालोद के गठबंधन से राजनीति में एक नई लहर पैदा हुई है। अखिलेश यादव का मानना है कि विचारधारा पर आधारित इस गठबंधन के प्रति जनता में बढ़ते रूझान से भाजपा खेमे में बौखलाहट है। ये भी पढ़ें:- इस सीट से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह यादव, सपा ने 6 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की