Friday, June 2, 2023

लखनऊ में शादी के अगले ही दिन पीसीएस अधिकारी गिरफ्तार, जानें वजह

Must read

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की आशियाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक पीसीएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ये है कि आरोपी अनुराग रंजन का 2018 में ही पीसीएस में चयन हुआ था, मगर उन्हें अभी तक तैनाती नहीं मिल सकी है। एक युवती ने अनुराग पर आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर आरोपी पिछले तीन साल से उनके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। लेकिन उसने मुझसे शादी न करके 12 दिसंबर को आरोपी अनुराग ने किसी दूसरी लड़की से शादी रचा ली।

- Advertisement -

इसे भी पढ़ें:-समुद्र किनारे मां-बेटी को मिला सालों पुराना सामान, घर ले जाते ही हुआ बड़ा विस्फोट

थाने के इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बातचीत के दौरान बताया कि रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन की 12 दिसंबर को शादी हुई थी, जिसके बाद वो दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे ही थे कि उनकी प्रेमिका ने घर पर हंगामा मचा दिया और अनुराग पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण का आरोप भी लगाया।

युवती एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। पीड़िता ने कहा कि वो मूल रुप से बलिया की रहने वाली हैं। युवती महेंद्रा कोचिंग में 2017 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और उसी दौरान उनकी मुलाकात अनुराग रंजन से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक 2017 से ही अनुराग शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। हाल ही में निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग का चयन हो गया।

पीसीएस में चयनित होने के बाद अनुराग की 12 दिसंबर को शादी हुई। अनुराग की शादी की खबर मिलते ही उनकी प्रेमिका ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने और आपराधिक साजिश की धाराओं तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:- कैमरे में केद हुई सुपरमैसिव ब्लैक होल के मिलने की अद्भुत घटना, नजारा देख दंग रह जाएंगे आप

- Advertisement -

More articles

Latest article