Friday, June 2, 2023

अब डिजिटल रथ से प्रचार अभियान चलायेगी BJP, अमित शाह ने बनाई ऐसी रणनीति

बीजेपी अब उत्तर प्रदेश में अपने डिजिटल रथ उतारने के लिए तैयार है। डिजिटल रथ प्रत्येक विधानसभा में जाएंगे और पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

Must read

- Advertisement -

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा के रथ और उमड़ रही भीड़ के बाद अब पार्टी डिजिटल रथ का सहारा लेने वाली है। बीजेपी अब उत्तर प्रदेश में डिजिटल प्रचार की तैयारी कर रही है। लखनऊ में बैठक कर गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के प्रचार अभियान का ड्राफ्ट तैयार किया है। अमित शाह ने बैठक के बाद प्रचार अभियान की रूपरेखा भी तय कर दी है। बीजेपी अब उत्तर प्रदेश में अपने डिजिटल रथ उतारने के लिए तैयार है। डिजिटल रथ प्रत्येक विधानसभा में जाएंगे और पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए भी डिजिटल रथ महत्वपूर्ण है। ज्ञात हो कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के इस तरह के डिजिटल प्रचार का सहारा लिया था।

अमित शाह ने प्रचार अभियान की दिशा तय की

- Advertisement -

अमित शाह ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर बैठक की। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की थी पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रचार की चर्चा व्यापक रूप में की गयी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। डिजिटल रथ ऑडिओ- वीडियो वाहन होंगे, जो प्रचार के लिए प्रत्येक विधानसभा में घूमेंगे।

कांग्रेस ने की थी शिकायत

भाजपा की रैलियों में बड़ी भीड़ और कोविड का प्रोटोकॉल न होने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया जैसे नेताओं की तरफ से संयुक्त रूप से भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में सरकारी खर्चे पर बड़ी रैलियों पर रोक लगाने और भारी भीड़ वाली रैलियों को रोकने की माँग की गयी है।

यह भी पढ़ेंः-काशी में BJP ने दिया सपा को बड़ा झटका, MLCशतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल

- Advertisement -

More articles

Latest article