लखनऊ। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। महिला मैराथन दौड़ का इकाना स्टेडियम सेक्टर-7 में आयोजित किया गया। प्रियंका गांधी का नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को साकार करने के लिए आयोजित मैराथन को लेकर लड़कियों में खासा उत्साह दिखा। महिला मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में लड़कियों ने भाग लिया। लगभग पांच किलोमीटर लम्बी मैराथन दौड़ हुई। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ का स्लोगन रखा गया। मंच पर कांग्रेस के राजीव शुक्ला, अजय लल्लू, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेता मौजूद रहे।
हौसलों की उड़ान को भला कोई कैसे रोक सकता है।
हक की आवाज को भला कोई कैसे दबा सकता है।लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन, लखनऊ#लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ pic.twitter.com/SfXWmdporr
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 28, 2021
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मैराथन में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नारों का युवाओं में खासा उत्साह है। जिसके कारण युवा कांग्रेस पार्टी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यह नारा देश की आधी आबादी को कांग्रेस की ओर मोड़ रहा है जो चुनाव आते-आते कांग्रेस के वोट में तब्दील हो जाएगा। लखनऊ में महिला मैराथन को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान महिलाओं और लड़कियों की काफी भीड़ रहे।
..@myogiadityanath जी आप लड़कियों को नियंत्रित करने जैसी महिला विरोधी बात करते हो, इसलिए आपने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी।
झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो, तो लड़कियां भी दौड़ेंगी। pic.twitter.com/5bBYT5eyXc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 26, 2021
इस दौरान प्रियंका ने ट्वीट किया कि जी आप लड़कियों को नियंत्रित करने जैसी महिला विरोधी बात करते हो, इसलिए आपने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी। झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो, तो लड़कियां भी दौड़ेंगी। झांसी में लड़कियों ने शानदार महिला मैराथन दौड़ में भाग लिया। इस दौरान प्रियंका ने दूसरा ट्वीट किया है। जिसमें कहा है कि हौसलों की उड़ान को भला कोई कैसे रोक सकता है। हक की आवाज को भला कोई कैसे दबा सकता है। लड़की हूं, लड़ सकती हूं।
लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन, झांसी।
लड़कियां लड़ेंगी अपने हक के लिए, अपनी उड़ान के लिए, बदलाव के लिए। pic.twitter.com/RWkGEthf4E
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 26, 2021
यह भी पढ़ेंः-‘जब बलात्कार रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए’, कांग्रेस विधायक की टिप्पणी से मचा हंगामा