- सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है बीजेपी
- छापा से अपनी खीझ निकाल रही भारतीय जनता पार्टी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन के घर छापेमारी पर सियासत तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में प्रेसवार्ता के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले से पता था कि समाजवादियों के यहां छापे पड़ेंगे। नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सोहार्द्र की सुगंध कैसे पसंद करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। पहले (पीयूष जैन) जहां छापा पड़ा उससे समाजवादी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी की सेंट्रल एजेंसी तब पुष्पराज जैन को ढूंढने गई थी लेकिन छापा कथित अपने ही सहयोगी पीयूष जैन के यहां मार दिया। अब बीजेपी ने अपनी खीज निकालने के लिए इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के यहां छापा पड़वाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज सुगंध की राजधानी है। इत्र के व्यापार से कारोबारी और किसान दोनों जुड़े हैं। इससे कई अन्य करोबार भी जुड़े हैं।
बीजेपी ने रोके सपा के काम : अखिलेश
प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सपा की सरकार के काम, योजनाओं को रोक दिया। कन्नौज में इत्र का कारोबार बहुत बड़ा कारोबार है। इत्र के कारोबार से लोगों को नौकरी, रोजगार मिलता है। कन्नौज में एक परफ्यूमरी पार्क लाया गया था लेकिन उसकी सुध नहीं ली गई। लखनऊ में पैरामेडिकल कॉलेज शुरू होना चाहिए था लेकिन काम ठप कर दिया। भाजपा वालों ने कॉउ मिल्क प्लांट का सत्यानाश कर दिया है। इंजीनियरिंग कॉलेज जैसा बना था, वैसा ही आज पड़ा हुआ है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पहले से तय थी। इसमें उनके साथ कन्नौज के पुष्पराज जैन भी शामिल होने वाले थे लेकिन भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी के यहां छापा पड़वा दिया।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 31, 2021
पुष्पराज जैन के यहां रेड
शुक्रवार को मुंबई के मलाड में भी इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। ये जगह भी पुष्पराज जैन से जुड़ी है। यहां स्थित अशोक इनक्लेव अमार्टमेंट में टीम आई थी, जो कि कुछ देर बाद लौट भी गई। कन्नौज के बाद लखनऊ में भी इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के परिवारीजनों के घर पर छापेमारी हुई है। इनकम टैक्स की टीमों ने 2 गाड़ियों से मोहमद याकूब मलिक के भाई मोहसिन के घर पर छापेमारी की। हजरतगंज स्थित मोहसिन की कोठी पर इनकम टैक्स की टीमों की छापेमारी जारी है। स्थानीय पुलिस के साथ इनकम टैक्स के 4 अधिकारी मोहसिन के घर पहुंचे। मोहम्मद याकूब के ठिकानों पर भी छापा पड़ा है। पुष्पराज के ठिकानों की छानबीन में आयकर विभाग को पुष्पराज जैन और उनके परिवार से जुड़े 10 बैंक खातों को निशाने पर लिया है। बताया जा रहा है कि जैन ने शेयर मार्केट और बैंक में काफी पैसा लगाया है।
कन्नौज में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेसवार्ता-
केवल नेता नहीं दिखाई देंगे बल्कि इनके जो सहयोगी संगठन है इनकम टैक्स,ED,CBI जिनसे इन्होंने गठबंधन किया है।
हमने तो क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है लेकिन BJP ने अंदर से इन लोगों से हाथ मिला लिया है। 1/2
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 31, 2021
ऐसा है पुष्पराज जैन का साम्राज्य
पुष्पराज जैन की कंपनी प्रगति एरोमा का रीजनल ऑफिस मुंबई में है। मुंबई दफ्तर से दुबई, अबू धाबी समेत कई देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। कंपनी के सभी 4 डायरेक्टर पुष्पराज जैन के भाई हैं। इसमें अतुल जैन और पुष्पराज जैन कन्नौज और कानपुर में काम संभालते हैं। प्रभात जैन और पंकज जैन मुंबई से काम देखते हैं। ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने 9 नवंबर को समाजवादी इत्र लांच किया था। पुष्पराज जैन जो कि सपा एमएलसी हैं उन्होंने यह इत्र तैयार कराया था।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 31, 2021
यह भी पढ़ेंः-अखिलेश के कन्नौज पहुंचने से पहले पहुंची IT की टीम, छापेमारी पर भड़के सपा मुखिया