Wednesday, June 7, 2023

अलीगढ़ के मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीएम के नाम पर रखने की मांग, ऐसी है तैयारी

Must read

- Advertisement -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर किये जाने, झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन करने की चर्चा चल रही है। इस बार एक एयरपोर्ट के नामकरण की कवायद शुरू हो गयी है। अलीगढ़ में नव निर्मित मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखने की मांग की गयी है। भारतीय जनता पार्टी की अलीगढ़ की यूनिट के पदाधिकारी यतिन दीक्षित ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने की मांग की है। यतिन दीक्षित ने पत्र में लिखा है कि देश ही नहीं विदेश में भी अलीगढ़ और पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कल्याण सिंह के नाम के साथ जुड़ा हुआ है। अलीगढ़ में नवनिर्मित मिनी एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाए तो उनका सम्मान होगा।

- Advertisement -

bjp letter

ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लखनऊ के पीजीआई में इलाज करा रहे हैं। कल्याण सिंह को वेंटिलेटर सपोर्ट रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हाल ही में लखनऊ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल जाकर उनका हाल चाल भी लिया था। ज्ञात हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह 89 साल के हैं। उन्हें 4 जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के बाद भर्ती किया गया था। इससे पहले राम मनोहर लोहिया ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज चल रहा था।

भाजपा नेता ले रहे जानकारी
भाजपा के कई नेता कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया था। पीएम मोदी भी ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-‘मुबखिर है कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली लड़की, पुलिस ने लिए 10 हजार’ चालक ने दर्ज कराई ये रिपोर्ट

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article