Sunday, June 4, 2023

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कहा गाड़ी पलटीं, बिन्डिंग गिरी. मौज आ रही है…

Must read

- Advertisement -

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गरमी तेज हो गयी है। राजू श्रीवास्तव ने चुटीले अंदाज में राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। भारतीय महिला हॉकी टीम के मेडल जीतने पर उत्तर प्रदेश फिल्म बोर्ड के प्रमुख राजू श्रीवास्तव ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि दौड़ में वह खुद भी कई मेडल जीत सकते हैं। उन्होंने अपने ही अंदाज में कहा कि मैं मेडल तो लेकर आ जाऊं लेकिन घर में कौन झेलेगा। फिर घर वाले कहेंगे, जाओ दौड़कर दही लाओ, जाओ दौड़कर सब्जी लाओ… ये सब कौन झेलेगा। इस दौरान उन्होंने राजनीति दलों पर भी निशाना साधा। राजू श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेष सरकार की ओर से अपराधियों पर की गई कार्रवाई पर भी चुटीले अंदाज में व्यंग कसा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हम लोगों को तब मौज आ रही थी जब हम लोग न्यूज में देख रहे थे कि अतीक का मकान गिर रहा है  मुख्तार अंसारी जा रहे हैं… कहां जा रहे हैं.. जेल जा रहे हैं… यूपी आ गए? नहीं आ नहीं रहे थे…वो देखो आ गए बिरयानी खाते हुए आए रास्ते में। अपराधी… कार पलटी जा रही है. कारें पलट रही हैं। अवैध बिल्डिंग गिर रही हैं। हम लोग न्यूज में देख रहे हैं। मौज आ रही है।

ज्ञात हो कि एक कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी, राजू श्रीवास्तव और दिनेश लाल यादव ने एक साथ बात की। उन्होंने फिल्म सिटी के बारे में बात की। चार साल बाद फिल्म सिटी की याद आने के सवाल पर राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेष में फिल्म सिटी की मांग 25 साल से चल रही थी। राजू श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेष में फिल्म सिटी की डीपीआर प्रस्तुत की जा रही है। एक बार फिल्म सिटी की मंजूरी मिल गई तो इसकी बिडिंग शुरू हो जाएगी। बिडिंग होने के साथ ही एक महीने के बाद शिलान्यास होगा। इस दौरान उन्होंने मायावती, अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ेंःलखनऊ : कैब चालक के समर्थन में उतरीं Rakhi Sawant, युवती को सुनाई खरीखोटी

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article