Wednesday, June 7, 2023

CM योगी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, अयोध्या, मथुरा या गोरखपुर पर कही ये बात

वर्तमान में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या, मथुरा या गोरखपुर से चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि ‘पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।

Must read

- Advertisement -

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव किस विधानसभा से लड़ेंगे ये पार्टी का फैसला होगा। भारतीय जनता पार्टी जिस विधानसभा से चुनाव लड़ने का आदेश देगी, वैसा किया जाएगा। सीएम योगी ने कुछ पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। वर्तमान में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या, मथुरा या गोरखपुर से चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि ‘पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा। सीएम योगी से जब पूछा गया कि कोई ऐसा कार्य जो वह अपने पांच साल के कार्यकाल में नहीं कर पायें हों? सीएम योगी ने कहा कि जो हमने कहा था वे सब काम किये। ऐसा कोई काम नहीं बचा जिसका मुझे पाश्चाताप हों। कुछ क्षेत्रों में विधायकों के प्रति नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि इस समय हमारी जनविश्वास यात्राएं निकल रही हैं। जनविश्वास यात्राएं हमारी तीन जनवरी को पूरी होने जा रही हैं। जन विश्वास यात्रा से अच्छा वातावरण प्रदेश में देखने को मिलेगा।

- Advertisement -

मंत्रियों और विधायकों को डर है कि विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कट सकता है के बारे में सीएम योगी ने कहा कि भाजपा एक विराट परिवार है। वहां व्यक्ति की भूमिका अलग-अलग समय में अलग-अलग होती है। यह आवश्यक नहीं कि एक व्यक्ति हमेशा सरकार में रहे। कभी वह संगठन का काम भी कर सकता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग ही करेगा। चुनाव के समय कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जायेगा। वर्ष 2017 के चुनाव और 2022 में होने वाले चुनाव में फर्क के बारे में सीएम योगी ने कहा कि 2017 में हम राज्य सरकार की नाकामियों पर लड़ रहे थे। इस बार राज्य की कामयाबियों को आगे रख कर चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य सरकार ने विकास के कार्य किए हैं, उसी के आधार पर हम चुनाव लड़ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त करने संबंधी वादे पर सीएम योगी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता जानती हैं कि 2017 से पहले प्रदेश के केवल पांच जिलों में ही बिजली आती थी। प्रियंका गांधी महिलाओं को स्कूटी देने की बात कह रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी तो कांग्रेस की सरकार हैं वहां उसने कितने लोगों को स्कूटी दे दी है।

यह भी पढ़ेंःअयोध्या में राम मंदिर, काशी में विश्वनाथ धाम तो मथुरा-वृंदावन कैसे छूट जाएगा: योगी

- Advertisement -

More articles

Latest article