Friday, June 2, 2023

विधानसभा चुनाव से पहले UP में बड़ा फेरबदल, IAS दुर्गा शंकर मिश्रा बने मुख्य सचिव

सरकार चुनाव के समय में दुर्गा शंकर मिश्रा को चीफ सेक्रेटरी के पद पर बैठाकर सेवा विस्तार दे रही है। केंद्र सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति दी है।

Must read

- Advertisement -

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के ऐलान के पहले उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।1984 बैच के आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। IAS दुर्गा शंकर मिश्रा दो दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार भी दिया जाएगा। दुर्गा शंकर मिश्रा की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है। वह अभी तक केंद्र में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव के पद पर तैनात थे। यूपी के मौजूदा सीएस आरके तिवारी को केंद्र भेजा गया है।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में फरवरी मार्च में होने वाले चुनाव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। ज्ञात हो कि दुर्गा शंकर मिश्रा पूर्वांचल के मऊ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रॉनिक से इंजीनियरिंग किया और सिडनी आस्ट्रेलिया से एमबीए किया है। वह पब्लिक, पुलिस और ह्यूमन रेसोर्स में डिप्लोमा भी कर चुके हैं। दुर्गा शंकर मिश्रा वर्तमान में हाउसिंग और अर्बन मिनिस्ट्री में सचिव के पद पर तैनात थे।

4 दिसम्बर 1961 को पैदा हुए दुर्गा शंकर मिश्रा इसी वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यूपी सरकार की मांग पर उन्हें केंद्र की प्रतिनियुक्ति से यूपी वापस भेजा गया है। सरकार चुनाव के समय में दुर्गा शंकर मिश्रा को चीफ सेक्रेटरी के पद पर बैठाकर सेवा विस्तार दे रही है। केंद्र सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति दी है। अगले दो दिन बाद दुर्गा शंकर मिश्र को सेवानिवृत्त होना है। इसके पहले ही उनको सेवा विस्तार दिया गया है। गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। दुर्गा शंकर मिश्रा को मुख्य सचिव बनाये जाने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सरगर्मी और तेज हो गई है।

यह भी पढ़ेंः-UP में बढ़ी तीसरी लहर की दहशत, एक दिन में मिले 118 संक्रमित तो सीएम ने दिये ये निर्देश

- Advertisement -

More articles

Latest article