Friday, June 2, 2023

भारत की पूूंजी है अयोध्या, सबके सहयोग से बनेगी दुनिया की सबसे सुन्दर सांस्कृतिक नगरी

जनप्रतिनिधियों के सार्थक प्रयास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुकंपा से अयोध्या विकास की नई ऊंचाई की ओर बढ़ रही है। बीजेपी सरकार चार साल पूर्व से ही दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या को त्रेता युगीन स्वरूप देने में लगे हुए हैं।

Must read

- Advertisement -

लखनऊ /अयोध्या। मणिराम दास जी छावनी परिसर में शुक्रवार को नवनिर्मित श्री राम सत्संग भवन का लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर सांस्कृतिक नगरी बनाने के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर ऐसा मंदिर बन रहा है जिसे दुनिया देखती रह जाएगी। इसे देखने के लिए दुनिया के धार्मिक, कलाकार, पर्यटक भी आयेंगे। सीएम योगी ने श्री राम सत्संग भवन को अयोध्या को वैश्विक बनाने के प्रयास का पूरक बताया। विश्वास जताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और संतों के लिए श्री राम सत्संग भवन समुचित आश्रय प्रदान करेगा। उन्होंने नौ नवंबर 2019 को राम जन्मभूमि के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पूर्व की स्थितियों पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि तब हमसे कहा जाता था योगी जी एक काम करो मंदिर का निर्माण करो और आज हम काम को पूरा कर चुके हैं।

- Advertisement -

 cm yogi sarvanand

उन्होंने दावा किया कि हम जो कहते हैं उसे करते हैं। उन्होंने दोहराया कि जनप्रतिनिधियों के सार्थक प्रयास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुकंपा से अयोध्या विकास की नई ऊंचाई की ओर बढ़ रही है। बीजेपी सरकार चार साल पूर्व से ही दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या को त्रेता युगीन स्वरूप देने में लगे हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि विकास के मामले में अयोध्या आगे बढ़ रही है। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने सरयू की महिमा का गान किया। भगवान श्रीराम सरयू नदी में स्नान करते थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या को जलमार्ग से जोड़ने की तैयारी है। सबके प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या भारत की पूंजी है। धार्मिक, ऐतिहासिक विरासत अयोध्या में समाई है। सीएम योगी ने 500 आयुष वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया।

इससे पूर्व राम सत्संग भवन लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में यह देश विश्व गुरु बन रहा है। योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है।
अस्वस्थता के बावजूद महंत नृत्य गोपाल दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए गोरक्ष पीठ और उसकी महिमा की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने आभार ज्ञापित करते हुए योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दशरथ महल के महंत देवेंद्र प्रसाद आचार्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य, स्वामी राम दिनेश आचार्य, जगतगुरु रामानुजाचार्य, स्वामी श्री धराचार्य, लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमण शरण, आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, रंग महल के महंत रामशरण दास, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राम कुंज के महंत रामानंद दास ने किया।

यह भी पढ़ेंः-श्रीराम मंदिर फैसले के बाद अयोध्या में कमिश्नर, IAS, MLA ने खरीदी बड़ी जमीन, योगी ने दिये जांच के आदेश

- Advertisement -

More articles

Latest article