उन्नाव। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने ताकत झोंक दी है। मंगलवार को कानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, हरदोई में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उन्नाव में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की चुनावी सभा हुई। उन्नाव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वोटरों से वादा किया कि अगर सपा की सरकार बनेगी तो कानपुर से उन्नाव को मेट्रो से जोड़ देंगे। जीआईसी मैदान में सभा अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो चलेगी। उन्होंने वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सांड़ के हमले से जिन लोगों की मौत हुई है, उन्हें 5 लाख दिए जाएंगे। साइकिल दुर्घटनाओं में भी मरे हुए लोगों को 5 लाख रुपए मुआवजे के रूप में देंगे। समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी साइकिल ही है।सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक और भविष्यवाणी सुन लीजिए कि 2022 में समाजवादी की सरकार बनने जा रही है। उन्नाव से इंकलाब होगा और 22 में बदलाव होगा। पीयूष जैन पर अखिलेश यादव ने कहा कि छापेमारी को लेकर बीजेपी ने अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया। उन्होंने कहा कि वे पुष्पराज जैन के यंहा छापा मारना चाहते थे, पीयूष जैन के यंहा छापा मार दिया।
उन्नाव से इंक़लाब होगा
बाइस में बदलाव होगा#बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/Co9CPYYHVF— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 28, 2021
अखिलेश यादव ने कोरोनाकाल के दौर को याद किया और कहा कि उन्नाव में गंगा किनारे कितनी लाशें बह रही थीं। यह सरकार लोगों को लकड़ी भी नहीं दे पाई। कफन और आॅक्सीजन के लिए लोग तरस गये। लाशों को, शवों को रेत में ढक कर लोग चले गये। बनारस से लेकर बक्सर तक लाशें बहती हुई दिखाई दे रही थी। सरकार सासों के लिए झूठ बोल रही है। वो प्राण घातक और झूठी सरकार है। कोरोना काल में लोगों की जान गई, यह बीजेपी की नाकामी है।
"उन्नाव ने भरी हुंकार, अबकी बार समाजवादी सरकार" pic.twitter.com/g4dRNyGwKc
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 28, 2021
उन्होंने कहा कि इस सरकार से दवाई का इंतजाम भी नहीं हो पाया। कोरोना बीमारी की जिम्मेदारी किसी की थी, तो बीजेपी की थी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा यह सरकार गरीबों को धोखा देने वाली सरकार है। कानपुर मेट्रो को लेकर उन्होंने कहा कि कानपुर मेट्रो समाजवादियों की देन है। मुरली मनोहर जोशी , वेंकैया नायडू भी कार्यक्रम में आये थे। मगर हमें खुशी है कि कानपुर के लोग मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली के लिए हमने सबस्टेशन, अस्पताल, सड़क दी हैं।
"उन्नाव का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश" pic.twitter.com/u7au9MCHuy
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 28, 2021
ज्ञात हो कि पीएम मोदी ने मंगलवार को ही कानुपर में मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया है। उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लगातार समाजवादी रथ चल रहा है. जनता का अपार साथ मिल रहा है जिससे बीजेपी घबराई हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज सरकार झूठ बोल रही है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है। खाद की बोरी चोरी हो रही है, बिजली का बिल महंगा है यही वजह है कि जो कारखाना लगना यूपी में शुरू हुआ था वो अब तक नहीं लग पाया। बीजेपी से ज्यादा झूठी पार्टी कोई नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़े-बड़े विज्ञापन दे रहे हैं। जिनका परिवार नहीं है वो किसी के परिवार का दर्द नहीं समझ सकते हैं।
"जनता सपा के साथ है, बाइस में बदलाव है" pic.twitter.com/avvekeiDO4
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 28, 2021
#बाइस_में_बाइसिकल#नयी_हवा_है_नयी_सपा_है#बड़ों_का_हाथ_युवा_का_साथ #समाजवादी_विजय_यात्रा pic.twitter.com/frMnD2VAO2
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 28, 2021
यह भी पढ़ेंः-CM योगी ने 325 से अधिक सीटों का किया दावा, अखिलेश के फोन टैपिंग पर कही ये बात