लखनऊ। विधानसभा चुनाव को सियासी दल अपनी रणनीति को लगातार अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात आने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपना निर्णय पार्टी पर छोड़ दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी के निर्णय पर चुनाव की लड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि सीएम योगी के चुनाव लड़ने के ऐलान की वजह से अखिलेश यादव भी प्रत्याशी के रूप में तैयारी कर रहे हैं। आजमगढ़ से लोकसभा के सांसद अखिलेश यादव ने पिछले दिनों चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
प्रेम और पोषण से भरा एक कुल्हड़ दूध का… धन्यवाद इस प्यार और समर्थन के लिए। pic.twitter.com/hSdDXVCPT8
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 2, 2022
अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे तो क्या आप भी 2022 के विधानसभा चुनाव में खुद लड़ेंगे? अखिलेश ने कहा कि मैं कितने चुनाव लड़ चुका हूं। बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। समाजवादी पार्टी तय करेगी और हमारे लोग तय करेंगे तो चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के निर्णय पर चुनाव लड़ने का निर्णय होगा। इस दौरान जब अखिलेश यादव से पसंदीदा सीट के बारे में पूछा गया तो सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो भी क्षेत्र समाजवादी पार्टी तय कर देंगे, जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, वहीं से लड़ जाऊंगा।
जय-जय श्री परशुराम हो
सर्व शुभम्-कल्याण हो!!! pic.twitter.com/MGzhXdAEZ2— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 2, 2022
पहले कर दिया था इनकार
ज्ञात हो कि इससे पहले पिछले साल अखिलेश के हवाले से बताया था कि वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा था कि मैं उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ूंगा।
उप्र के माननीय ‘हाथरस’ हो या ‘उन्नाव’ सदैव नारी उत्पीड़कों का साथ देते दिखे हैं। भाजपाई मानसिकता नारी-विरोधी रही है।
घर-परिवारवाले ही माता, बहनों, बेटियों और बहुओं के मान का अर्थ समझते हैं।
उप्र की महिलाएं इसका जवाब बाइस के चुनाव में देंगी। #भाजपा_ख़त्म pic.twitter.com/LKiCqIHlop
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 2, 2022
सीएम योगी ने किया है चुनाव लड़ने का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्तमान में विधानपरिषद के सदस्य हैं। इस बार योगी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। योगी ने कुछ पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं। लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। जब उनसे पूछा गया कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे या मथुरा से या गोरखपुर से, तब उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।
यह भी पढ़ेंः-सीएम योगी आज 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को देंगे तोहफा, ये होगी घोषणा