Friday, June 2, 2023

कप्तानगंज बना कर्मस्थली : सम्मान समारोह में रमाकान्त ने जन विश्वास यात्रा के लिए बनाई रणनीति

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भिऊरा दुबौलिया के जय प्रभा इन्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के लिए मंत्रणा की।

Must read

- Advertisement -

बस्ती। विधानसभा चुनाव की बयार अब बस्ती के कप्तानगंज में भी बहने लगी है। कड़ाके की ठंड में अपनों में बीच जब रमाकान्त पाण्डेय पहुंचे तो लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री पाण्डेय ने शुक्रवार को मंडल के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र, कम्बल प्रदान कर सम्मानित किया।
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भिऊरा दुबौलिया के जय प्रभा इन्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के लिए मंत्रणा की। सम्मान समारोह के दौरान पदाधिकारियों को रमाकान्त पाण्डेय ने चुनावी समीकरण से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी का दायित्व पार्टी के लिए है। चुनाव के दौरान बहुत सी भ्रामक जानकारियों आयेंगी। लोगों को विपक्षी गुमराह करने की कोशिश करेंगे, एसे लोगों से सावधान रहना है।

- Advertisement -

Ramakant panday 31 dec 2

उन्होंने कहा कि कप्तानगंज विधानसभा को अपनी कर्मस्थली मान कर काम करना है। यहां का प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा में लाना है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती से ही देश की सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देश, समाज के लिए काम कर रहे हैं। इसका लाभ पूरे समाज को है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ही नारा है, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास। इस दौरान रमाकान्त पाण्डेय ने जन विश्वास यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष इस यात्रा में शामिल होंगे और दूसरों को भी यात्रा में लायेंगे।

ramakant panday

सम्मान समारोह के दौरान दुबौलिया मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राजभर, बृजेश प्रजापति, राजेश कुमार राजभर, दीनदयाल सिंह, दुर्गेश पाल, शत्रुध्न सिंह, मनोज कुमार सिंह, गया प्रसाद गुप्ता, जालिम सिंह, कृष्णावती शुक्ला, रेखा पाठक, रामजनक चैरसिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः-यूपी के बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी ने रचा एक नया इतिहास- रमाकान्त पाण्डेय

- Advertisement -

More articles

Latest article