मेरठ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तल्ख होती जा रही है। चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेरठ में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी लाल टोपी बहुत जल्द केसरिया होने वाली है। अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन को मोदी की वैक्सीन बताने पर जेपी नड्डा ने कहा कि यहां एक नेता है जो कह रहे थे कि ये मोदी की वैक्सीन है। ये भाजपा की वैक्सीन है इसे मत लगाना।
हमें समझना होगा, ये नई सपा नहीं वही सपा है#हर_बूथ_बीजेपी_की_गूंज pic.twitter.com/EDDoQnYYvY
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 11, 2021
जेपी नड्डा ने कहा कि आज मैं उनसे पूछता हूं कि कैसी लगी मोदी की वैक्सीन। नड्डा ने दावा करते हुए कहा कि जब कोरोना काल शुरू हुआ तो सभी राजनीतिक पार्टियां आइसोलेशन में चली गईं। भाजपा कार्यकर्ता जान हथेली पर लेकर राष्ट्र की सेवा में निकल गया। उन्होंने इस दौरान आॅक्सीजन और अस्पतालों की भी चर्चा किया। समाजवादी पार्टी को घेरते हुए नड्डा ने कहा कि आज सपा के नेता अपना पुराना चेहरा ढककर नए चेहरे में आने का प्रयास कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लोग अब सियासी बदलाव ला रही हैं। ये नई सपा नहीं है, ये वही सपा है।
विपक्ष की पार्टियां देश को खंडित करने के लिए वोटबैंक की राजनीति करती हैं#हर_बूथ_बीजेपी_की_गूंज pic.twitter.com/pE7jF6ZaYD
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 11, 2021
हम प्रजातंत्र के पुजारी हैं, वो दंगातंत्र के पुजारी
उन्होंने याद दिलाया कि पहले जब 15 आतंकी पकड़े गए थे, तब अखिलेश जी की सरकार ने उन्हें निर्दोष बताकर छुड़वा लिया। बाद में कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें फिर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि हम प्रजातंत्र के पुजारी हैं, वो दंगातंत्र के पुजारी हैं। जेपी नड्डा ने आगे दावा करते हुए बताया कि बीजेपी से पहले की सरकार में 5 साल यूपी में 700 से ज्यादा दंगे हुए जिसमें 112 लोग मारे गये। जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की योगी सरकार ने किसानों को 1.41 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ने का भुगतान किया है। पुरानी सरकार का भी बकाया 11 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
यह भी पढ़ेंः-‘लाल टोपी’ बयान मामले में पीएम मोदी पर अखिलेश का पलटवार, बताया रंग का ये नाम