Sunday, June 4, 2023

जन विश्वास यात्रा का बस्ती, कप्तानगंज में हुआ भव्य स्वागत, रमाकान्त पाण्डेय ने झोंकी ताकत

जन विश्वास यात्रा के देर से पहुंचने के दौरान पार्टी के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा के लिए रणनीति बनाते नजर आये।

Must read

- Advertisement -
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम कल

बस्ती। विधानसभा चुनाव के तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दल जनता दरबार में तेजी से पहुंच रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी दखल को और मजबूत किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा दो दिनों से बस्ती जिले में है। बस्ती जिला मुख्यालय पर जन विश्वास यात्रा पहुंचने के साथ रविवार को भव्य स्वागत हुआ। जिले के पदाधिकारियों के साथ महिला मोर्चा ने भी जन विश्वास यात्रा का स्वागत कर विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा संदेश दिया है।

- Advertisement -

ramakant rathyatra

जन विश्वास यात्रा के मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, शिवप्रताप शुक्ल, संजय निषाद भव्य स्वागत से प्रसन्न नजर आये। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने जब जन विश्वास यात्रा का स्वागत कर रहे थे तो दृश्य पार्टी के लिए बड़ा ही मनोरम रहा। सभी के हाथों में भाजपा का झंडा और लबों पर जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। पार्टी के समर्थकों एक बार फिर योगी सरकार के नारे लगाये। दोपहर बाद पहुंचने वाली जन विश्वास यात्रा जिला मुख्यालय पर अपने तय समय पर नहीं पहंुच सकी। जन विश्वास यात्रा के देर से पहुंचने का मुख्य कारण कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का उत्साह रहा। समर्थक माल्यार्पण करने के बाद यात्रा के रथ को आगे बढ़ने दे रहे थे।

जन विश्वास यात्रा के देर से पहुंचने के दौरान पार्टी के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा के लिए रणनीति बनाते नजर आये। ज्ञात हो कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जन विश्वास यात्रा का कार्यक्रम है। रमाकान्त पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का गजब का उत्साह देखने का मिल रहा है। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सोेमवार का कार्यक्रम बहुत ही भव्य होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

यह भी पढ़ेंः-CM योगी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, अयोध्या, मथुरा या गोरखपुर पर कही ये बात

- Advertisement -

More articles

Latest article