Sunday, June 4, 2023

BJP सरकार में महिलाओं का हुआ सशक्तीकरण, स्वाती सिंह विपक्षियों को कही ये बात

देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नोएडा के जेवर में बन रहा है। देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश में बन रहा है। देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम यूपी में बन रहा है।

Must read

- Advertisement -
  • अम्बेडकर नगर में भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का जिला सम्मेलन बुधवार को टीएन पीजी कॉलेज टांडा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने युवाओं को मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। मंत्री ने युवाओं से 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वाती सिंह ने कहा आज उत्तर प्रदेश विकास में नंबर एक पर आ गया है। जो विकास के काम पहले नहीं हुए, वह अब यूपी में हो रहे हैं। देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नोएडा के जेवर में बन रहा है। देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश में बन रहा है। देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम यूपी में बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में विकास की बात तो दूर विकास का धन कहां जाता था यह भी किसी को पता नहीं चलता था।

- Advertisement -

swati singh

स्वाती सिंह ने कहा कि आज गांव गरीब नौजवान का भविष्य योगी सरकार में सुरक्षित है। बीते साढ़े चार वर्षों में 17 लाख से ज्यादा घर स्वीकृत हुए। उसमें नौ लाख 30 हजार घर बन गए हैं। पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना में 700 करोड़ रुपये से अधिक बांटे गए। 15 करोड़ से अधिक लोगों के लिए मुफ्त राशन का इंतजाम भाजपा सरकार ने किया है। आज प्रदेश की महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर विकास की गाथा लिख रही हैं। पिछली सरकारों में माफियाओं का बोलबाला था। उद्योग चैपट हो गए थे। लोगों को गुंडा टैक्स देना पड़ता था। आज देश में कानून का राज है। अपराधी आज जेल जा रहे हैं या फिर उत्तर प्रदेश को छोड़कर भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयास से अयोध्या में दिव्य भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण, प्रयागराज में कुंभ का आयोजन होता है। वहीं बरसाना में पुष्प वर्षा की जाती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए 2022 के चुनाव में पांचों विधानसभाओं में कमल खिलाने का संकल्प दिलाया। युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रणजीत राय बड़े ने कहा कि सपा बसपा के राज्य में सभी समाज का विकास नहीं होता था। एक जाति तक ही सीमित रहता था। मोदी और योगी सरकार में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हासिल किया जा रहा है।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, विधायक अनीता कमल, संजू देवी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः-स्वावलंबी नारियां भारत को बनायेंगी आत्मनिर्भर, स्वाती सिंह ने किया 15 हजार महिलाओं का सम्माान

- Advertisement -

More articles

Latest article