Wednesday, June 7, 2023

सनी लियोनी के ‘मधुबन में राधिक नाचे’ गाने को बैन करने की मांग, मथुरा के पुजारियों ने कही ये बात

मथुरा के पुजारियों का कहना है कि सनी ने गाने पर अश्लील डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। यही नहीं, पुजारियों ने तो यहां कह दिया है कि अगर सरकार से बात नहीं बनी, तो वो मामले को लेकर कोर्ट तक जायेंगे।

Must read

- Advertisement -

मथुरा। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अपने नये गीत मधुबन को लेकर विवादों में आ गयी हैं। 22 दिसंबर को रिलीज हुए सनी लियोनी के मधुबन गाने को लेकर नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। इस मधुबन गाने को प्रतिबंधित करने की मांग की जा रही है। सनी लियोनी पर आरोप कि उन्होंने मधुबन गाने के जरिये हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

- Advertisement -

sunny leone 1

पुजारियों ने की गाना प्रतिबंध लगाने की मांग

मुथरा पुजारियों ने सनी लियोनी के नया गाना मधुबन में राधिका नाचे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुजारियों ने गाने को प्रतिबंधित करने की मांग की है। मथुरा के पुजारियों का कहना है कि सनी ने गाने पर अश्लील डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। यही नहीं, पुजारियों ने तो यहां कह दिया है कि अगर सरकार से बात नहीं बनी, तो वो मामले को लेकर कोर्ट तक जायेंगे। वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने सरकार से मामले पर सनी लियोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संत समाज चाहता है कि जल्द से जल्द मधुबन गाने को प्रतिबंधित किया जाये। अगर सरकार ने उनकी दोनों बातें नहीं मानी तो मदद के लिये कोर्ट का दरवाजा तक खटखटाएंगे। संत समाज ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि अगर सनी लियोनी ने गाने से अपने सीन नहीं हटाये और माफी नहीं मांगी तो उन पर कार्रवाई होगी।

sunny leone

कनिका कपूर ने गाया है गाना

सनी लियोनी का नया पार्टी नबंर कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है। इससे पहले कनिका कपूर ने सनी लियोनी के लिये बेबी डॉल सॉन्ग गाया था। दोनों की जोड़ी ने बेबी डॉल गाने में धमाल मचाया और पार्टी नंबर सुपरहिट रहा है। गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया और लिरिक्स मनोज यादव ने लिखे हैं। सनी लियोनी और कनिका कपूर गाने को प्रमोट करने के लिये बिग बॉस के मंच पर पहुंची थी। तमाम विवादों के बीच सनी लियोनी का नया सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। विरोध और नाराजगी की बाद कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

sunny leoni 1

यह भी पढ़ेंःKRK ने सनी लियोनी पर किया अटैक, देश में पॉर्न को बढ़ावा देने के लिए एक्ट्रेस को बताया जिम्मेदार

- Advertisement -

More articles

Latest article