हापुड़। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की रैलियों लगातार हो रही हैं। इस बीच हापुड़ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा हुई। रसोई गैस की महंगाई का असर अब भारतीय जनता पार्टी की रैलियों में भी दिखने लगा है। हापुड़ में हुई सभा के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। जनसभा के बाद लोग होर्डिंग्स को अपने साथ ले गये। होर्डिंग्स ले जाने वालों का कहना है कि ये घर में चूल्हा जलाने के काम आएगी। गढ़मुक्तेश्वर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंगलवार को रैली थी। इस रैली के दौरान बीजेपी नेताओं ने लाखों रुपये के होर्डिंग्स लगाए थे। बड़ी होर्डिंग्स में लकड़ी भी होती है। भीड़ ने जेपी नड्डा का भाषण सुना और जाते वक्त होर्डिंग्स उखाड़ ले गई। लोगों को कहना था कि सिलेंडर बहुत महंगा है, लकड़ियां उनके चूल्हे में काम आएंगी। सिलेंडर का खरीद नहीं पा रहे हैं इसलिए लकड़ी ले जा रहे हैं।
यह तस्वीरें यूपी के हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण के बाद की है। जहां पर जेपी नड्डा की जनसभा हुई, वहां बीजेपी नेताओं ने बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर लगवाए हुए थे, जिन पर लाखों रुपया खर्च किया गया था। रैली के बाद कुछ लोग होर्डिंग को उखाड़ते हुए नजर आये। महिलायें होर्डिंग्स की लकड़ी निकाल रही थीं। इस दौरान होर्डिंग लेकर जा रही एक महिला का कहना है कि हम मजदूर आदमी हैं। किराए के मकान में रहते हैं। सिलेंडर 1000 हजार रुपए महंगा है, सिलेंडर भरवा नहीं सकते हैं।
दूसरी ओर कुछ महिलाएं होर्डिंग से लकड़ी निकालती हुई दिखाई दीं। जब उनसे हमने पूछा कि ये लकड़ी क्यों लेकर जा रही हो तो उन्होंने बताया कि सिलेंडर बहुत महंगा है। सिलेंडर नहीं खरीद पाने की स्थिति में लकड़ी चूल्हे के काम आयेगी। महिलाओं ने कहा कि हम सिलेंडर दोबारा भरवा नहीं सकते हैं। कुछ यहां से सहारा हो जाएगा। यह लकड़ी घर में खाना बनाने के काम आएगी। इस लकड़ी से चूल्हा जलेगा। बीजेपी की रैली में महंगाई का असर दिखने लगा है। लोग होर्डिंग्स के जरिए ही अपने चूल्हे की आग को जलाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः-BJP, सपा और कांग्रेस पर हमलावर हुई मायावती, सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं जनता से किये वादे