प्यार में धोखा मिलने के बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए युवती और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की है जहां प्यार में धोखा मिलने के बाद युवती ने प्रेमी को मौत के घाट उतारने का प्लान बना डाला।
मामला मऊ जिले के थाना हलधरपुर क्षेत्र के मझौली गांव का है। यहां 27 अगस्त को अशोक यादव नाम के युवक की हत्या कर दी गई। प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी प्रेमिका है। जिसने अपनी सहेली के साथ मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी अशोक से प्यार में धोखा खाया जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी।
तो वही अशोक यादव के परिवार के जनों ने दो युवतियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिवार ने अपने शिकायत में कहा कि दो नकाबपोश युवतियों ने अशोक गांव के पास ही चाकूओं से हमला कर हत्या कर दी। तो वही पुलिस ने हत्या खुलासा करत हुए दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि अशोक यादव के का एक लड़की से प्रेम संबंध था। लेकिन युवती को लगा कि वो अब उससे दूरी बना रहा है। जिसके बाद प्रेमिका ने ठान लिया अगर अशोक मेरा नहीं होगा तो किसी का नहीं होगा। इसके बाद अशोक की प्रेमिका ने अपनी सहेली के साथ प्लान बनया।
युवती ने बताया पहले हम उसके घर गए लेकिन वो घर पर नहीं मिला जिसके बाद वो हमे नजर के पास मिला। वहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। लेकिन अशोक का तेवर बदला बदला देख और जब युवती को लगा कि अब अशोक उससे दूर जा रहा है तो युवती ने अशोक पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवतियां मौके से फरार हो गई। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के बाद दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।