- UP में नहीं चाहिए आतंकियों को बचाने वाली सरकार : जेपी नड्डा
- जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म, अब विकासवाद को बढ़ावा
- अखिलेश पर निशाना, जो बिजली नहीं दे सका वो मुफ्त बिजली क्या देगा…
बस्ती। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही रैलियों, रथयात्राओं को दौर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हुंकार भरी है। बस्ती में जनसभा के दौरान जेपी जेपी नड्डा ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने जनता को वर्ग और वर्ण में बांटा है और हम ऐसी राजनीति का विरोध करते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करके विकासवाद को बढ़ावा दिया है।
पिछली सरकारों के पास माफिया तंत्र, भ्रष्टाचार तंत्र और गुंडाराज तंत्र था।
और भाजपा के पास 'भरोसा' का मंत्र है।
भ- भत्ता
र- राशन
अ- आवास
स- सुरक्षा– राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda #JanVishwasYatra pic.twitter.com/G9F6cD4yNt
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 3, 2022
बीजेपी अध्यक्ष ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी ने 15 आतंकियों को बचाने के लिए उनके मामले वापस लिए थे लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी। बाद में उनमें से चार को सजा-ए-मौत और बाकी को आजीवन कारावास हुआ। क्या आतंकियों को बचाने वाली ऐसी सरकार आपको चाहिए? अखिलेश सरकार ने युवाओं को लैपटॉप देने का वादा किया था। इसके लिए 15 लाख लेपटॉप खरीदे, लेकिन बंटे सिर्फ 6.25 लाख, बाकी लेपटॉप कहां गए? उन्होंने लैपटाॅप वितरण पर भी सवाल उठाया। योगी जी की सरकार ने युवाओं को एक लाख टैब व स्मार्टफोन बांटे गए हैं। एक करोड़ युवाओं को लैपटॉप व स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda के नेतृत्व में बस्ती की जन विश्वास यात्रा का ये अद्भुत दृश्य बता रहा है कि…
जय भाजपा, तय भाजपा#JanVishwasYatra pic.twitter.com/JzpT47Bp69
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 3, 2022
BJP अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
बीजेपी अध्यक्ष ने अखिलेश यादव के 300 यूनिट फ्री बिजली के वादे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जो बिजली नहीं दे सका वो मुफ्त बिजली क्या देगा। उत्तर प्रदेश में अब फर्क साफ दिखता है। अब योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के बैंक खाते में जाता है। जेपी नड्डा ने बताया कि अखिलेश यादव के समय में पैसा सीधा उनके ही खाने के लिए जाता था। साथ ही हम चुनाव में अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहे हैं। हमारे पास सुशासन है, विपक्षियों के पास कुशासन है। हम कहते हैं गुड गवर्नेंस, वो कहते हैं बैड गवर्नेंस। जेपी नड्डा ने कहा कि जो वोटबैंक की राजनीति करते थे। उनकी आज हालत बहुत खराब है क्योंकि वोटबैंक की राजनीति को नरेंद्र मोदी ने समाप्त कर दिय। पीएम मोदी विकासवाद को लेकर आए हैं। फिलहाल जातिवाद, क्षेत्रवाद, वंशवाद, तुष्टिकरण से सभी अब धराशायी हो गए हैं।
आज फर्क साफ है-
एक ओर अखिलेश जी का कुशासन था, आज योगी जी की सुशासन है।
अखिलेश जी के शासन में लोग आतंकित थे, आज लोग रात को भी सुरक्षित हैं।
अखिलेश जी के शासन में भ्रष्टाचार की दुर्गंध थी, आज ईमानदारी की खुशबू है।
अखिलेश जी, इत्र कितना भी लगाओ, दुर्गंध, खुशबू में बदल नहीं सकती। pic.twitter.com/gzHbfbzxsc
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 3, 2022
BJP ने लोगों को जोड़ा है
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाया तो विपक्षी भी घंटी बजाने को मजबूर हो गये हैं। जिन्होंने कभी आचमन करना नहीं सीखा, जिन्हें चरणामृत पीना तक नहीं आता था, वो भी आज चंदन लगाकर भाषण दे रहे हैं। उन्होंने मंच से बताया कि इस दौरान योगी सरकार ने 1.40 लाख करोड़ रुपए गन्ना किसानों को भुगतान किया है। साथ ही 11 हजार करोड़ रुपए पिछली अखिलेश की सरकार का बकाया भुगतान किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मायावती की सरकार में 21 चीनी मिलें कौड़ियों के भाव बेच दी गई और 18 चीनी मिले बंद हो गई। अखिलेश की सरकार में 11 चीनी मिले बंद हो गई थी। फिलहाल योगी के शासन में 3 नई चीनी मिले शुरू हो गई हैं और 54 चल रही हैं।
जन विश्वास यात्रा के उपलक्ष्य पर आयोजित रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरीश द्विवेदी, सभी विधायकों और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय की विशेष सहभागिता रही। रैली में काफी समर्थक और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरा भाजपा के लिए, योगी आदित्यनाथ के लिए नारे लगते रहे।
बस्ती में नड्डा का हुआ भव्य स्वागत
बस्ती में आयोजित जन विश्वास यात्रा के दौरान सभा से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भव्य स्वागत हुआ। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने बताया कि जेपी नड्डा के स्वागत के लिए लोग उमड़ पड़े। अपार भीड़, कार्यक्रता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को सुनने के लिए के लालायित थे। सभी ने नड्डा के सम्बोेधन को सुना और ऐतिहासिक समर्थन का वादा किया। इस दौरान कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगोें की बड़ी भागीदारी रही।
यह भी पढ़ेंः–जन विश्वास यात्रा का बस्ती, कप्तानगंज में हुआ भव्य स्वागत, रमाकान्त पाण्डेय ने झोंकी ताकत